-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Bjp Shiv Sena Alliance Municipal Election 2025
संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा-शिवसेना नेताओं की बंद कमरे में बैठक, गठबंधन को लेकर मंथन तेज
- Written By: अंकिता पटेल
BJP Shiv Sena Alliance: छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों ने उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू कर दिए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Municipal Corporation Election News: छत्रपति संभाजीनगर आगामी 15 जनवरी को होने जा रहे महानगरपालिका चुनाव में संभाजीनगर में भाजपा और शिवसेना के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों ने संभावित उम्मीदवारों के साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके चलते शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। गठबंधन के तहत किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर मंथन चल रहा है।
साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों की क्षमता, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती का आकलन किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा व शिंदे सेना के पदाधिकारियों के बीच महानगरपालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक एक किज होटल में संपन्न हुई।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
राजस्व और शहरी विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर… अंबादास दानवे का महायुति सरकार पर तीखा हमला
मराठवाड़ा को मिलेगा अपना रेलवे मंडल? सांसद संदीपान भुमरे ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
शिंदे की कार में ठाकरे-राउत चलें तो गलत नहीं… प्रताप सरनाईक का महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बयान!
बैठक में आला नेता उपस्थित
बैठक में शिंदे सेना की ओर से विधायक प्रदीप जायसवाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जंजाल, ऋषिकेश जायसवाल तथा भाजपा की ओर से शहराध्यक्ष किशोर शितोले, समीर राजूरकर, पूर्व मेयर भगवान घडामोडे, पूर्व डिप्टी मेयर प्रशांत देसरडा उपस्थित थे।
बैठक के बाद भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने बताया कि बैठक में आगामी राजनीतिक सरगर्मियों पर चर्चा की गई। चर्चा में आगामी मनपा चुनाव भाजपा व शिंदे सेना मिलकर लड़ने पर जोर दिया गया। इसमें संगठनात्मक मजबूत करना।
समन्वय मजबूत करने पर दिया जा रहा जोर
कार्य पद्धति तथा आगामी नियोजन के बारे में सकारात्मक विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दरमियान गठबंधन के घटक दलों में समन्वय अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया। आगामी काल में एकत्रित रूप से काम कर संगठन मजबूत करने का निश्चय किए जाने की जानकारी भाजपा शहरायक्ष किशोर शितोले ने दी।
उन्होंने माना कि मंगलवार को हुई बैठक के बाद भाजपा व शिंदे सेना में महानगर पालिका चुनाव में गठबंधन की दिशा अधिक साफ हुई है। कल बुधवार को फिर एक बार गठबंधन पर चर्चा करने को लेकर बैठक आयोजित की गई है।
कल की बैठक में गठबंधन लगभग मुहर लगना तय है। गठबंधन को लेकर प्रथम चरण की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक दोनों दलों के पदाधिकारियों ने निश्चय किया हैं कि मनपा चुनाव गठबंधन कर ही लड़ा जाए।
हमारी बैठक सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई बैठक में कुल प्रभागों की रचना, जातीय समीकरण तथा तिसरे दल को अधिक लाभ न हो, इसको लेकर क्या तैयारियां गठबंधन होने पर की जानी चाहिए, इसको लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
SS कार्यालय में साक्षात्कार
मनषा चुनाव की घोषणा होते ही शहर के निराला बाजार के निकट स्थित शिदे सेना कार्यालय में गत दो दिन से चुनाव लड़ने के इच्छुक व उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। साक्षात्कार लेने का काम जिला प्रमुख राजेंद्र जंजाल, पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, वरिष्ठ नेता अशोक पटवर्धन के प्रमुख उपस्थित में जारी है।
चरण चरण में प्रभाग वाईज इच्छुको के साक्षात्कार लिए आ रहे है। सोमवार से शुरु हुई साक्षात्कार की प्रक्रिया मंगलवार को भी जोरों शोर से जारी थी, नए कार्यकर्ताओं ने शिंदे सेना से चुनाव लड़ने में अधिक दिलचस्पी दिखाने से साक्षात्कार के लिए अधिक समय लगने की जानकारी शिंदे सेना के सूत्रों ने दी।
राजनीतिक ताकत का हो रहा आकलन
भाजपा व शिंदे सेना के सूत्री ने बताया कि दोनों दलों में गठबंधन होने पर सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम निर्णय 23 तारीख तक लिए जाने की संभावना है। गठबंधन की घोषणा होते ही दोनों दल संयुक्त रूप से चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
इधर, गठबंधन होने के बाद सीटों के बंटवारे में जिन दलों के पास जो स्थान 10 साल पूर्व संपन्न हुए मनपा चुनाव में थे, उसी आधार पर शिंदे सेना अपना प्रस्ताव गठबंधन को लेकर पेश करेंगी।
यह भी पढ़ें:- Sambhajinagar को बड़ी राहत! 25 दिसंबर से 200 MLD पानी की टेस्ट सप्लाई, 90% काम पूरा
वैसे, संकेत खुद जिले के पालकमंत्री व शिंदे सेना के प्रवक्ता संजय शिरसाट ने दिए है। ऐसे में दोनों दल अपनी राजनीतिक ताकत का आकलन कर तथा पूर्व के काम का जायजा लेकर उसका हल निकालेंगे, राजनीतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन पर सहमति चनने के बाद चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो जाएगा।
Chhatrapati sambhajinagar bjp shiv sena alliance municipal election 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMउज्जैन: फायर अधिकारी से मारपीट के बाद निगम का एक्शन, होटल किया सील; बुलडोजर कार्रवाई के दौरान 2 घंटे तक हंगामा
Jul 09, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














