अकोला में शराब बिक्री पर लगेगी लगाम, शहर में पुलिस की बढ़ेगी गश्त, अपराधियों पर होगा एक्शन

Akola News: अकोला में संवेदनशील क्षेत्रों के साथ साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस विभाग द्वारा रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक खुद गश्त ने जानकारी दी।
Akola News: अकोला में संवेदनशील क्षेत्रों के साथ साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस विभाग द्वारा रात के समय गश्त बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक खुद गश्त ने जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Akola Police: अकोला में संवेदनशील क्षेत्रों के साथ साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस विभाग द्वारा रात के समय गश्त बढ़ाई गई है और तो और देर रात किसी भी समय पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक खुद गश्त पर निकल जाते हैं। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने बताया कि, देशी हाथभट्टी वाले, जुआरी, गलत तरीके से जमीन का आर्थिक व्यवहार करने वाले, सटोरिए इसी तरह दादागिरी, गुंडागर्दी करने वाले किसी भी अपराधी को बक्शा नहीं जाएगा।

गुंडागर्दी करने वाले या अन्य ऐसे किसी भी मामले की जानकारी शहर के नागरिक पुलिस विभाग के पास दे सकते हैं। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी और जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। हाल ही में अकोला इंडस्ट्रीज एसो। द्वारा पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बंद पड़े है सीसीटीवी

जिसमें पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि, जिले के हर पुलिस स्टेशन में रक्षा एप प्रणाली कार्यरत की गयी है जिसमें शिकायतकर्ता और पुलिस थाने में भेट देने वाले लोग उस एप में ऑनलाइन जानकारी भर के अपनी प्रतिक्रया दे सकते हैं। एमआईडीसी पुलिस थाने के अंतर्गत जो सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा, पुलिस थाने में प्राप्त होने वाले दखल पात्र अपराधों की शिकायत में तुरंत अपराध दर्ज किए जाएंगे और तुरंत मामले न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

बंद की जाएगी शराब बिक्री

इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में छुपे तौर पर होनेवाली शराब बिक्री पूरी तरह से बंद की जाएगी। इसके अलावा भी जो चोरी की घटनाएं यहां होती हैं उन पर अब पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र के उद्योजकों ने इस तरह के अन्य कई निवेदन पुलिस विभाग से किए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उन पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, आनेवाले समय में अपराधों पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा। उद्योजकों के साथ हुई इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के सहायक अभियंता डाबेराव, निंबोलकर इसी तरह इंडस्ट्रीज एसो. के पदाधिकारी मनोज खंडेलवाल, नरेश बियाणी, कमलेश अग्रवाल, नितिन बियाणी इसी तरह इंजि. पराग धामंडे, अन्य उद्योजक, एमआईडीसी पुलिस थाने के प्रभारी राहुल जंजाल आदि उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com