-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Child Died As Cm Mohan Yadav Returned From His Visit Hands Off Children Deaths
सीएम के देखकर लौटते ही मासूम की गई जान, बच्चों की मौतों पर CM मोहन यादव ने पल्ला झाड़ा
- Written By: प्रिया जैस
Toxic Cough Syrup के सेवन के बाद एक के बाद एक 15 से अधिक बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। पहले उपमुख्यमंत्री के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नागपुर पहुंचे

नागपुर पहुंचे सीएम मोहन यादव (सौजन्य-नवभारत)
CM Mohan Yadav: नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अस्पताल के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की पिछले 2 सप्ताह से सक्रियता बढ़ गई। आईसीयू में कार्यरत डॉक्टर अपने विभाग प्रमुख को अपडेट दे रहे थे। वहीं विभाग प्रमुख अधिष्ठाता को सतत जानकारी दे रहे थे क्योंकि आईसीयू में जहरीला सिरप का डोज लेने वाले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बच्चों को भर्ती किया गया था।
गुरुवार को एकमात्र मासूम वेंटिलेटर पर था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब 3.45 बजे मेडिकल आये। बच्चे को देखकर उनके परिजनों से भी मिले। मुख्यमंत्री के लौटने के कुछ देर बाद 1 वर्षीय मासूम ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही मेडिकल में अब तक 10 बच्चों की मौत हो गई।
डॉक्टर्स ने की पूरी कोशिश
मेडिकल के अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने बताया कि विभाग के डॉक्टरों के गहन चिकित्सा और विश्लेषण की वजह से ही सिरप से मौत का कारण उजागर हो सका। यदि बच्चों की मौत के बारे में वैद्यकीय विश्लेषण नहीं किया जाता तो और बच्चे प्रभावित हो सकते थे। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन सिरप का असर शरीरभर में फैलने से सफलता नहीं मिल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
दतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
इंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
जबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
विभाग प्रमुख डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि सभी डॉक्टरों ने भरपूर प्रयास किए। इस बात का बुरा भी लगा कि बच्चों की जान नहीं बचा सके। हमारे लिए बच्चे कहां के हैं, यह मायने नहीं रखता। किसी भी शहर के बच्चे भर्ती हों तो उन्हें स्वस्थ कर घर भेजना पहली प्राथमिकता होती है लेकिन इस घटना ने डॉक्टरों को भी हिलाकर रख दिया। अब तक मेडिकल में 10 बच्चों की मौत चुकी है। फिलहाल छिंदवाड़ा जिले का कोई भी बच्चा भर्ती नहीं है।
बच्चों की मौतों पर एमपी के सीएम ने पल्ला झाड़ा
नागपुर में यहां पत्रकारों से चर्चा में यादव ने बताया कि तमिलनाडु की कंपनी ने सिरप बनाया है। संबंधित दवा के बारे में वहां के औषधि नियंत्रक से उचित रिपोर्ट अपेक्षित है लेकिन तमिलनाडु सरकार उतना सहयोग नहीं कर रही है जितनी उम्मीद थी। दवा बनाने वाली कंपनी ही पूरी तरह से दवा के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तमिलनाडु में जाकर आंदोलन करने की सलाह दी। नागपुर आए सीएम यादव पहले एम्स गये।
वहां पीड़ित बच्चों व परिजनों से मुलाकात की। साथ ही अस्पताल प्रशासन से भी चर्चा की। इसके पश्चात एक प्राइवेट अस्पताल होते हुए मेडिकल पहुंचे। मेडिकल में वार्ड क्रमांक 50 में गये। परिजनों से मिले और डॉक्टरों के साथ उपचार की तकनीक सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत की। सीएम ने बताया कि तमिलनाडु में निर्मित दवाई के कारण ही बच्चों की मौत हुई। सिरप के सेवन से किडनी खराब हुई। जहां दवाई बनाई गई वहां की सरकार द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन तमिलनाडु सरकार सहयोग नहीं कर रही है।
दवाई की मैन्युफैक्चरिंग में ही गलती
घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने रैंडम नमूनों में लापरवाही के लिए औषधि नियंत्रक और सहायक औषधि नियंत्रक को निलंबित कर दिया है। इस घटना में मानवीय दृष्टिकोण के साथ ही प्रशासनिक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। सरकार दवा कंपनियों पर उचित व ठोस कार्रवाई करे। मध्य प्रदेश पुलिस ने कुछ लोगों को भी दबोचा है। जिन बच्चों की मौत हुई और जो स्वस्थ्य हुए, उनकी जांच में पाया गया कि दवाई के कारण ही गड़बड़ी हुई।
यह भी पढ़ें – 10 दिन बाद जागे मोहन, पीड़ित बच्चों को देखने नागपुर पहुंचे MP के CM, जहरीले कफ सिरप से 15 की मौत
यानी मैन्युफैक्चरिंग में ही गलती हुई है। सरकार किसी भी को नहीं छोड़ेगी। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वहां जाए और धरना दे। राहुल गांधी को भी वहां जाना चाहिए। तमिलनाडु सरकार के खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। दवा बनाने वाली कंपनी को लाइसेंस कैसे मिला और इतनी बड़ी फैक्ट्री छोटी सी जगह में कैसे चल रही है, इसका जवाब वहां की सरकार को देना चाहिए।
Child died as cm mohan yadav returned from his visit hands off children deaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में चुनावी बिसात बिछाने लगी BJP, घर-घर दस्तक देने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिला बड़ा टास्क
Jul 13, 2026 | 09:11 PMपाकिस्तान में अफगानों पर कार्रवाई तेज, UN ने की जबरन निर्वासन रोकने की अपील; शरणार्थियों में दहशत
Jul 13, 2026 | 09:03 PMAshadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Jul 13, 2026 | 09:02 PMHansraj College Recruitment: हंसराज कॉलेज में JRF और Project Associate-I की भर्ती, ₹37,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 13, 2026 | 09:01 PMछत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिविर की अवधि बढ़ी, अब 22 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लगेंगे शिविर
Jul 13, 2026 | 08:59 PMEXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PMBhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा में तेज प्रताप यादव का ‘भौकाल’! पवन सिंह-निरहुआ संग नई फिल्म ने बढ़ाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM













