- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Engineers Contractors Begged By Singing Songs Movement Of Independent Engineers And Contractors Association
इंजीनियरों, ठेकेदारों ने गीत गाकर मांगी भीख, स्वतंत्र इंजीनियर और ठेकेदार एसोसिएशन का आंदोलन
- Written By: नवभारत डेस्क

अकोला. विगत पांच दिनों से लोक निर्माण विभाग अकोला कार्यालय के समक्ष स्वतंत्र इंजीनियर एवं ठेकेदार एसो. की ओर से प्रलंबित बकायों का भुगतान कराने के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चल रही है. लेकिन सरकार ने अभी तक इस भूख हड़ताल पर कोई ध्यान नहीं दिया है, इसलिए एसोसिएशन की ओर से सोमवार को भीख मांगों आंदोलन किया गया.
इस आंदोलन में तबला, पेटी की संगत और गीत गाकर सभी सरकारी ठेकेदारों और इंजीनियरों की ओर से हमारे बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए संबंधित अधिकारियों से भीख मांगी. साथ ही गांधीगिरी के रूप में सभी अधिकारियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया गया. पिछले साल से सरकारी ठेकेदारों और इंजीनियरों ने उन्हें मिले वर्क ऑर्डर के मुताबिक काम पूरा कर लिया है. लेकिन काम भले ही दस लाख का हो, अधिकारियों की नीति है कि प्रत्येक को एक-एक लाख ही दिए जाए.
इसलिए काम पूरा होने और उन पर कर्ज चढ़ने के बाद भी अभी तक पूरा भुगतान नहीं किया जा सका है. जिससे ठेकेदारों को उनके द्वारा किए गए सभी प्रलंबित कार्यों का पूरा भुगतान मार्च के अंत से ठीक पहले किया जाना चाहिए, यह मांग की गयी है. साथ ही अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण विभाग बोर्ड, अकोला को गुलाब देकर दोनों कार्यालयों में भीख मांगकर तथा गीत गाकर आंदोलन किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
UP के टॉप 10 गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, योगी सरकार ने जारी की लिस्ट, टॉप पर है सुल्तानपुर का ये इंस्टीट्यूट
DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग छात्रों की खुली किस्मत! डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन विभागों में मिलती है लाखों की सैलरी
IOCL में 394 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें वैकेंसी से जुड़ी पूरी जानकारी
इस अवसर पर गांधीगिरी करते हुए मनोज भालेराव ने अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई. एसो. के अध्यक्ष मनोज भालेराव ने चेतावनी दी है कि, दो दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं होने पर वे अधीक्षक अभियंता, लोक निर्माण बोर्ड, गौरक्षण रोड, अकोला के सभागार में अर्धनग्न होकर धरना देंगे. इस आंदोलन में एसो. के चेतन सुरेका, सतीश उंबरकर, हरीश पांडे, सिद्धार्थ बागड़े, देवेंद्र ओझा, असलमभाई, अवि म्हैस्कर, संजय बोंडे, कुणाल भालेराव, राजकुमार सिरसाट, यश भालेराव, ओम जाधव, आयुष मनवर, अमरदीप वाकपांजर, विक्की वावरे आदि सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार और एसो. के इंजीनियरों ने भाग लिया. साथ ही गीत गाने में धम्मपाल महाजन, अरविन्द दामोदर, राहुल गोपनारायण, प्रमोद जमधाड़े ने सहयोग किया है.
Engineers contractors begged by singing songs movement of independent engineers and contractors association
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जालना मनपा की पहली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता; रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:20 PMकिसानों और युवाओं के लिए बड़ी खबर: क्या AI से बदल जाएगी मध्य प्रदेश की तकदीर?
Feb 20, 2026 | 02:19 PMजालना: दोस्त बना धोखेबाज, तीन गुना रिटर्न का झांसा, निवेश के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Feb 20, 2026 | 02:09 PMThe 50 Winner Leaked: रजत दलाल को लगा झटका, ‘द 50’ का ताज शिव ठाकरे के नाम होने की चर्चा तेज
Feb 20, 2026 | 02:09 PMबोर्ड की सख्ती पर भड़के शिक्षक! नकल के लिए केंद्र संचालकों पर निलंबन की तलवार; संगठनों ने खोला मोर्चा
Feb 20, 2026 | 02:07 PMकेरल की मेहमाननवाजी से प्रभावित विदेशी टूरिस्ट, छोटा सा वाकया बना वायरल
Feb 20, 2026 | 01:59 PMवर्धा बस स्थानक पर अवैध पार्किंग का बोलबाला, कर्मचारियों और पार्सल सेवाओं हो रही भारी परेशानी
Feb 20, 2026 | 01:59 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














