- Hindi News »
- Career »
- Government Jobs After Mechanical Engineering Highest Salary Departments
मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन विभागों में मिलती है लाखों की सैलरी
Mechanical Engineering: मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। रेलवे, रक्षा और ऊर्जा विभाग जैसे क्षेत्रों में करियर के साथ अच्छी सैलरी का अवसर मिलता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

मैकेनिकल इंजीनियर सरकारी विभाग में काम करते हुए (सौ. फ्रीपिक)
Career Guide: इंजीनियरिंग की दुनिया में मैकेनिकल सबसे सदाबहार ब्रांच मानी जाती है। अगर आपने भी BTech ME किया है तो सरकारी विभागों में आपके लिए अवसरों की कमी नहीं है। UPSC ESE से लेकर GATE के जरिए मिलने वाली नौकरियों तक यहां करियर और सम्मान दोनों का मेल मिलता है।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग को मदर ब्रांच कहा जाता है क्योंकि डिजाइन, प्रोडक्शन और मेंटेनेंस जैसे तकनीकी कार्यों में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सरकारी क्षेत्र में इन पेशेवरों के लिए कई रास्ते खुले हैं जहां पर लाखों में सैलरी मिलती है।
इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज
UPSC द्वारा आयोजित यह परीक्षा इंजीनियरों के लिए सिविल सेवा जैसी है। इसके जरिए चयनित मैकेनिकल इंजीनियर रेलवे, सड़क परिवहन, रक्षा और जल संसाधन जैसे मंत्रालयों में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में नियुक्त होते हैं। यहां शुरुआती सैलरी 4 से 10 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Career Warning: टैलेंट होने के बावजूद क्यों पीछे रह जाते हैं आप? एबिलिटी नहीं यह एक कमी छीन रही है आपका हक!
Airport पर पाना चाहते हैं नौकरी? जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी
JEE Main 2026: कल से शुरू हो रही है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियम और निर्देश
पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 LBO पदों पर भर्ती: आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
पीएसयू में GATE के जरिए एंट्री
ONGC, BHEL, NTPC, और SAIL जैसी महारत्न और नवरत्न कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) की भर्ती करती हैं। यहाँ न सिर्फ 50000 से ज्यादा मासिक वेतन मिलता है बल्कि रहने और स्वास्थ्य की बेहतरीन सुविधाएं भी दी जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- ड्रोन पायलट बनने का सबसे आसान तरीका, बस ये काम करें और आसमान में भरें उड़ान
रक्षा और अंतरिक्ष
अगर आपको रिसर्च और नई तकनीक में रुचि है तो डीआरडीओ, इसरो और बीएआरसी जैसे संस्थान आपके लिए बेस्ट होंगे। डीआरडीओ में मिसाइल डिजाइन और हथियार निर्माण का काम होता है जहां सैलरी पैकेज 1.77 लाख तक जा सकता है।
भारतीय रेलवे
रेलवे में जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियरिंग और असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर बड़े पैमाने में भर्तियां की जाती है। इन पदों के लिए आरआरबी परीक्षा आयोजित की जाती है जहां सैलरी 35 हजार से 80 हजार तक के बीच होती है।
मैकेनिकल इंजीनियर्स डिफेंस सेक्टर में भी टेक्निकल रोल के लिए आवेदन कर सकते हैं। जहां पर अच्छा भविष्य और करियर ग्रोथ के अवसर होते हैं।
राज्य सरकार में नौकरी
हर राज्य लोक सेवा आयोग सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती करते हैं। अनुभव के बाद यहां पर सैलरी लाखों तक पहुंच जाती है। अगर आप सही रणनीति और एग्जाम के तैयारी करते हैं तो मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एक सुरक्षित और हाई पेड़ सरकारी करियर बना सकते हैं।
Government jobs after mechanical engineering highest salary departments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMठाणे के कोंडदेव स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, ‘प्रेसिडेंट कप इंडिया’ के लिए फिल्मी सितारे भी मैदान पर
Apr 03, 2026 | 07:59 PM‘मामला लीगल है 2’ में इस सीन पर फूट-फूटकर रो पड़े रवि किशन, बोले- पिता को खोने का दर्द फिर से जी लिया
Apr 03, 2026 | 07:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














