

Foreign Tourist India Experience : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने केरल के लोगों की सादगी और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की है।
इंस्टाग्राम पर mariaelisegreen नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में मारिया ग्रीन नाम की टूरिस्ट अपने अनुभव को साझा करती हैं। उनका कहना है कि भारत आने के बाद उन्हें कई छोटे-छोटे पलों ने गहराई से प्रभावित किया, लेकिन केरल का अनुभव सबसे खास रहा।
मारिया बताती हैं कि उन्होंने एक स्थानीय दुकान से कोक, प्रोटीन शेक, मिठाई, ओरियो और लेज जैसे सामान खरीदे। हैरानी की बात यह रही कि इतने सामान की कीमत एक यूरो से भी कम थी।
बिल 95 सेंट आया और उन्होंने 100 सेंट दिए। दुकानदार के पास खुले पैसे नहीं थे, तो उसने बाकी रकम की जगह चॉकलेट दे दी। यह छोटा सा लम्हा उनके दिल को छू गया। मारिया ने कहा कि इस तरह की सादगी और अपनापन ही किसी जगह को खास बनाता है।
यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है और कमेंट सेक्शन में लोगों ने “Welcome to God’s Own Country” लिखकर उनका स्वागत किया। कई यूजर्स ने बताया कि भारत में दुकानदार अक्सर खुले पैसे की जगह टॉफी दे देते हैं, जो यहां की आम परंपरा है।
कुछ लोगों ने उन्हें ओल्ड कोच्चि घूमने और पारंपरिक स्नैक्स ट्राई करने की सलाह भी दी। अक्सर विदेशों में भारत को लेकर जो धारणा बनती है, उससे अलग यह वीडियो यहां की इंसानियत और भारत की मेहमाननवाजी को दिखाता है। Kerala की यह दरियादिली अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है।