-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- 544 Health Officers Promotion Delay Maharashtra Public Health
544 स्वास्थ्य अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार, अनेक वर्षों से अतिदुर्गम क्षेत्रों में दे रहे सेवा
- Written By: आंचल लोखंडे
Health Officers: महाराष्ट्र में ग्रुप ‘बी’ के 544 स्वास्थ्य अधिकारी 17-18 वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देने के बावजूद ग्रुप ‘ए’ पदोन्नति से वंचित हैं,अधिकारियों में नाराज़गी बढ़ी है।

544 स्वास्थ्य अधिकारियों को पदोन्नति का इंतजार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ग्रुप ‘बी’ के 544 स्वास्थ्य अधिकारी पिछले 17-18 वर्षों से आदिवासी, दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों में सतत सेवा दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद इन अधिकारियों ने ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के स्वास्थ्यवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद अब तक उनकी पदोन्नति अटकी हुई है। वर्ष 2019 में इन सभी अधिकारियों का सेवासमायोजन किया गया था।
लेकिन अब तक ग्रुप ‘ए’ में प्रमोशन न मिलने से अधिकारियों में निराशा व्याप्त है। हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने 192 अधिकारियों की पदोन्नति की घोषणा की, किंतु शेष 544 अनुभवी अधिकारियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया। इससे उनमें यह भावना प्रबल हुई है कि वर्षों की सेवाभावना के बावजूद उनके साथ अन्याय हो रहा है।
राज्य में 1,300 से 1,400 ग्रुप ‘ए’ स्वास्थ्य अधिकारियों के पद रिक्त
वर्तमान में राज्य में 1,300 से 1,400 ग्रुप ‘ए’ स्वास्थ्य अधिकारियों के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए समय-समय पर भर्ती विज्ञापन जारी किए गए, लेकिन ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण उच्च शिक्षित नए डॉक्टर जॉइन करने से कतराते हैं। इसके विपरीत, जो ग्रुप ‘बी’ के अधिकारी वर्षों से इन क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ही पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार उपेक्षित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है किसान कर्जमाफी, गोंदिया के 20,915 किसानों का होगा इंतजार खत्म?
भंडारा जिला माहेश्वरी संगठन चुनाव: दिलीप राठी निर्विरोध अध्यक्ष, राधेश्याम राठी बने सचिव
गोंदिया रेलवे ट्रैक मर्डर मिस्ट्री: उज्जैन से गिरफ्तार हुआ प्रेमी, चरित्र पर शक के चलते उतारा था मौत के घाट
FAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत व प्रभावी हो सकेगी
इन 544 अधिकारियों में से लगभग 75 प्रतिशत अधिकारी पीएचसी प्रभारी, टीएचओ, एडीएचओ जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियाँ संभाल रहे हैं। फिर भी अधिकारिक दर्जा और मान्यता नहीं मिल पाना उनके लिए निराशाजनक है। स्वास्थ्य अधिकारी संघ जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर से मुलाकात कर विधानसभा अधिवेशन में ग्रुप ‘ए’ पदोन्नति की स्पष्ट घोषणा की मांग करेगा। अधिकारियों का मानना है कि पदोन्नति मिलने पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत व प्रभावी हो सकेगी।
ये भी पढ़े: ‘बंगाल-तमिलनाडु में NDA की जीत तय!’ अमित शाह का दावा होगा सच? समर्थन में उतरी शिंदे की सेना
अलाउंस में भेदभाव
2009 में सर्विस में रेगुलर किए गए मेडिकल ऑफिसर्स को पे कमीशन के अनुसार प्रोफेशनल सस्पेंशन अलाउंस सहित अन्य लाभ दिए गए हैं। लेकिन 2019 में सर्विस में शामिल ग्रुप ‘बी’ बीएमएस ऑफिसर्स को कोर्ट केस जीतने के बाद भी अभी तक छठे पे कमीशन के आधार पर ही प्रोफेशनल सस्पेंशन अलाउंस मिल रहा है। इसे भी भेदभाव के रूप में देखा जा रहा है।
544 health officers promotion delay maharashtra public health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी आई सामने, कई पार्षदों ने बनाई दूरी
Jun 29, 2026 | 05:27 PM‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
Jun 29, 2026 | 05:27 PMनागपुर को मिले नए पुलिस कमिश्नर, विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कमान, पहले ही दिन अपराधियों को दिया अल्टीमेटम
Jun 29, 2026 | 05:23 PMBOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में 779 क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन
Jun 29, 2026 | 05:20 PMअवैध कोचिंग सेंटरों पर पीडीए का शिकंजा: प्रयागराज में 400 से अधिक संस्थान रडार पर; 10 सील, 20 को नोटिस
Jun 29, 2026 | 05:13 PMठाणे, नासिक, बीड, अकोला समेत 259 PHC और उपकेंद्रों में होगी नियुक्तियां, जानें खाली पदों की संख्या…
Jun 29, 2026 | 05:11 PMभोपाल में बिना जरूरत वन भवन परिसर में बदले जा रहे पेविंग ब्लॉक; कांग्रेस ने लगाए लाखों के भ्रष्टाचार के आरोप
Jun 29, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM














