- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akot Akola Urea Fertilizer Shortage Farmers Queues Police Deployed 2026
Akola: अकोट में यूरिया के लिए मची मारामारी; कृषि केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात
- Written By: केतकी मोडक
Urea Fertilizer Shortage: अकोट में यूरिया खाद की भारी किल्लत के कारण कृषि सेवा केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बंदोबस्त करना पड़ा है।

खाद की दुकान के सामने किसानों की लंबी कतारें (सोर्स - फाईल फोटो)
Kharif Season Fertilizer Problem: मानसून सक्रिय होते ही खेतों में बुवाई की तैयारी शुरू हो गई है। खरीफ सीजन के मद्देनजर किसान रासायनिक खाद की व्यवस्था करने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, लेकिन अकोट शहर में यूरिया की उपलब्धता संकट बन गई है। स्थिति ऐसी है कि कृषि सेवा केंद्रों के सामने किसानों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
अकोट तहसील में बिना सिंचाई वाली और सिंचाई दोनों प्रकार की खेती बड़े पैमाने पर होती है। किसान मेहनत से विविध फसलें उगाते हैं और खरीफ सीजन से उन्हें बड़ी उम्मीदें हैं, लेकिन डीजल की बढ़ती कीमतें और खाद की कमी उनकी चिंता बढ़ा रही है। दुकानों के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बंदोबस्त तक करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारी इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।
किसानों की अपेक्षा
प्रभावित किसानों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि यूरिया और अन्य आवश्यक खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीफ सीजन की बुवाई समय पर हो सके और किसानों की मेहनत पर पानी न फिरे। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन ने त्वरित कदम नहीं उठाए तो उनकी कठिनाइयां और बढ़ेंगी और उत्पादन पर भी संकट गहराएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मानवीय आधार पर हाई कोर्ट का फैसला, पिता के निधन पर आरोपी को राहत; अंतिम संस्कार के लिए मिली बेल
रिसर्च में चमके नागपुर यूनिवर्सिटी के MSc छात्र, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान; 19 पेटेंट हासिल
Akola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप
मुंबई के होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का घिनौना खेल, ग्राहक ने बनाया वीडियो, यूपी का आरोपी गफ्फार गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- Akola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप
खरीफ की बुवाई पर होगा असर
ग्राम पुंडा के किसान वैभव कुलट ने कहा की खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले यदि यूरिया और अन्य आवश्यक खाद आसानी से उपलब्ध नहीं हुई तो उनकी विवशता और बढ़ जाएगी। प्रशासन को तुरंत इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और किसानों को राहत देनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की सहनशीलता की परीक्षा न ली जाए, क्योंकि समय रहते खाद उपलब्ध न होने पर खरीफ की बुवाई और उत्पादन दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।
Akot akola urea fertilizer shortage farmers queues police deployed 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola: अकोट में यूरिया के लिए मची मारामारी; कृषि केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें, पुलिस बल तैनात
May 27, 2026 | 02:16 PMमानवीय आधार पर हाई कोर्ट का फैसला, पिता के निधन पर आरोपी को राहत; अंतिम संस्कार के लिए मिली बेल
May 27, 2026 | 02:14 PMमुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PMAgni Nakshatram 2026: क्या होता है अग्निनक्षत्रम् दोष, कब होगा खत्म और किन बातों का रखें ख्याल
May 27, 2026 | 02:09 PMKhushi Mukherjee ने करणी सेना पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- इतना मानसिक दबाव बनाया कि मुझे हार्ट अटैक आ गया
May 27, 2026 | 02:07 PMरिसर्च में चमके नागपुर यूनिवर्सिटी के MSc छात्र, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान; 19 पेटेंट हासिल
May 27, 2026 | 02:01 PMAkola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप
May 27, 2026 | 02:01 PMवीडियो गैलरी

बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM











