- Hindi News »
- Entertainment »
- Khushi Mukherjee Karni Sena Allegations Controversy Mental Stress
Khushi Mukherjee ने करणी सेना पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- इतना मानसिक दबाव बनाया कि मुझे हार्ट अटैक आ गया
- Written By: सोनाली झा
Khushi Mukherjee Karni Sena Allegations: खुशी मुखर्जी ने करणी सेना और कुछ प्रभावशाली लोगों पर मानसिक उत्पीड़न, धमकियों और दबाव के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस तनाव का असर उनकी सेहत पर पड़ा।

खुशी मुखर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Khushi Mukherjee Karni Sena Controversy: एक्ट्रेस और फैशन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं खुशी मुखर्जी ने हाल ही में अपने संघर्षों और मानसिक तनाव को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। भावुक अंदाज में उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ सालों में उन्हें लगातार उत्पीड़न, धमकियों और सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ा।
खुशी मुखर्जी ने बताया कि विवाद की शुरुआत उनके फैशन स्टाइल और सार्वजनिक उपस्थिति को लेकर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समूह लगातार उनके कपड़ो और सोशल मीडिया पर मौजूदगी को लेकर उन्हें निशाना बनाते रहे। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि एक लोकतांत्रिक देश में किसी महिला को क्या पहनना चाहिए या कैसे जीना चाहिए, यह तय करने का अधिकार किसी संगठन को नहीं होना चाहिए।
मानसिक तनाव ने मेरी सेहत पर डाला असर
खुशी मुखर्जी ने दावा किया कि लगातार मिल रही धमकियों, चोरी घटनाओं और दबाव की वजह से उन्हें गंभीर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस इमोशनल ट्रॉमा का असर उनकी सेहत पर भी पड़ा और कुछ महीने उन्हें दिल का दौरा तक आ गया था। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह लंबे समय तक डर और तनाव के माहौल में रहीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे उनकी निजी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता धीरे-धीरे छीनी जा रही हो।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle का ट्रेलर हुआ रिलीज, रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने बटोरी सुर्खियां
Isha Rikhi ने बादशाह संग शादी की खबरों पर लगाई मुहर, पति संग पहली रोमांटिक तस्वीर भी की शेयर
जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी Kangana Ranaut की ‘थलाइवी’, 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म 2 करोड़ भी नहीं कमा सकी
शादी से पहले एयरपोर्ट पर नजर आए Aamir Khan और Gauri Spratt, हाथों में हाथ डाले दिखी शानदार बॉन्डिंग
पुलिस और सिस्टम पर भी उठाए सवाल
खुशी मुखर्जी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में की गई उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया और मदद मांगने के बावजूद उन्हें अकेलापन महसूस हुआ। उन्होंने दावा किया कि कुछ प्रभावशाली लोग अपनी ताकत का इस्तेमाल करके स्वतंत्र आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोशल मीडिया अकाउंट भी हुए प्रभावित
एक्ट्रेस ने बताया कि उनका फैशन डिजाइनिंग बिजनेस भी इस पूरे विवाद से प्रभावित हुआ है। उन्होंने इंडस्ट्री में ‘गुटबाजी, नेपोटिज्म और पक्षपात’ पर नाराजगी जताई। खुशी ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी विवादों के बीच प्रभावित हुआ और उसे वापस पाने के लिए उन्हें कानूनी कार्रवाई तक करनी पड़ी। उन्होंने संकेत दिए कि मामला अब हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है।
Khushi mukherjee karni sena allegations controversy mental stress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Jun 11, 2026 | 03:39 PMवर्धाः शिक्षा विभाग को झटका, स्कूल खोलने का आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
Jun 11, 2026 | 03:36 PMछत्रपति संभाजीनगर को ‘निर्यात जिला’ बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने औद्योगिक संगठनों को किया जागरूक
Jun 11, 2026 | 03:36 PMAIIMS नागपुर पर हाईकोर्ट सख्त, खाली पदों पर जताई नाराजगी; मरीजों को नहीं मिल रहीं बेहतर सेवाएं
Jun 11, 2026 | 03:35 PMकिसान कर्जमाफी के लिए रोहित पवार का बड़ा ऐलान, 12 जून को पंढरपुर में करेंगे अन्न त्याग आंदोलन
Jun 11, 2026 | 03:33 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,149 चालकों पर कार्रवाई, करीब 14 लाख का जुर्माना वसूला
Jun 11, 2026 | 03:18 PMकौन-कौन शिंदे के संपर्क में है? आखिर संजय शिरसाट ने ऑपरेशन टाइगर पर तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा
Jun 11, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














