- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Navtapa Extreme Heatwave Temperature Farmers Kharif Season Preparation 2026
Akola Navtapa: सूर्यदेव के तीखे तेवर से अकोला जिला बेहाल; दोपहर में सूनी पड़ रही सड़कें, गर्म हवाओं का प्रकोप
- Written By: केतकी मोडक
Akola Heatwave: अकोला में नवतपा के दौरान सूर्यदेव के तीखे तेवर और 44.1 डिग्री तापमान के बीच भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं किसान मजदूरों की किल्लत के बावजूद खरीफ सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया्)
Kharif Season Farmers Sowing Preparation: इस वर्ष भीषण गर्मी और उमस की तीव्रता कुछ अधिक रही। नवतपा में सूर्यदेव अपने पूरे तेवर दिखा रहे हैं। अप्रैल और मई माह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46.9 डिग्री सेल्सियस तक गया। इस कारण शहर तथा जिला लगातार तप रहे हैं। लोग इस भीषण उमस और गर्मी से हलाकान होकर रह गए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उन्हें तापमान बढ़ने से इतनी तकलीफ नहीं हुई, जितनी इस वर्ष हुई है।
सुबह 9 बजे से लेकर देर रात तक लगातार गर्म हवाएं चलती रही हैं। इस भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय तो शहर की सभी सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी की काफी तकलीफ हुई है। उस पर पिछले काफी समय से नलों द्वारा चौथे और पांचवें दिन जलापूर्ति की जा रही है। इस तरह लोगों को पानी की समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर लोग इस भीषण तापमान और गर्मी से अब परेशान हो गए हैं।
खरीफ की तैयारी शुरू
किसानों का कहना है कि जल्दी ही मानसून केरल में दाखिल होगा, उसके बाद यहां निश्चित ही मानसून की बारिश 7 जून के बाद शुरू होगी। इसी बात को लेकर जिले भर में किसानों ने अपने खेतों की निराई-गुड़ाई शुरू कर दी है। कुछ किसान हल चला रहे हैं और अपने खेतों को ठीक कर रहे हैं, वहीं कुछ किसान ट्रैक्टर द्वारा बखर करते हुए खेतों की सफाई कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रिटेल पंपों से थोक डीजल खरीदने पर होगी जेल; महाराष्ट्र में ईंधन की कालाबाजारी पर लगाम, जानें सरकार का ये फैसला
4 साल बाद फिर साथ आएंगे शिंदे-ठाकरे? BJP की बढ़ती ताकत से डरी शिव सेना…महाराष्ट्र में क्या खिचड़ी पक रही?
खारघर की पहाड़ियों में पत्थर खनन पर बढ़ा खतरा, टाटा मेमोरियल सेंटर के कैंसर मरीजों पर खतरे की घंटी
घर में इतनी गर्मी कि बाहर सोना पड़ रहा, खुले मैदान में रात गुजारते प्रवासी मजदूरों की तस्वीर
बड़ी संख्या में किसानों ने बीज की खरीदी भी शुरू कर दी है। मानसून की समुचित बारिश होने के बाद ही जिले में किसान खरीफ फसल की बुआई का काम शुरू करते हैं।
44.1 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
मंगलवार को भी यहां का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अब लोग इस भीषण गर्मी से छुटकारा चाहते हैं। अब लोगों को इंतजार है मानसून की बारिश का, कि कब मानसून की बारिश शुरू होती है और लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलती है।
ये भी पढ़े: Amravati Legislative Council Election: 2 दिन में 40 नामांकन पत्र वितरित, राजनीतिक हलचल तेज
खेतिहर मजदूरों का इस वर्ष काफी अभाव
- कुछ किसानों ने बताया कि खेतों की मशक्कत करने के लिए खेतिहर मजदूरों का इस वर्ष काफी अभाव देखा जा रहा है।
- फैक्ट्रियों में काम करने के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए कामगार मिल जाते हैं, लेकिन खेतों में काम करने के लिए खेतिहर मजदूर नहीं मिल रहे हैं।
- क्योंकि समुचित बारिश होने के बाद बुआई का काम शुरू करना पड़ता है।
- कुछ किसानों ने बताया कि इस बार मानसून पूर्व बारिश भी नहीं हुई है, जिसके कारण खेत पूरी तरह से सूखे पड़े हैं।
Akola navtapa extreme heatwave temperature farmers kharif season preparation 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Khwaja Ahmad Abbas Career: जब अब्बास साहब ने परखा अमिताभ बच्चन का हुनर, सदी के महानायक को मिली नई पहचान
Jun 07, 2026 | 07:05 AM7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
Jun 07, 2026 | 07:00 AMभारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स-हथियारों के खिलाफ एक्शन मोड में अमित शाह, जागरूकता शिविर के निर्देश
Jun 07, 2026 | 06:52 AMLPG Price Hike: सुबह-सुबह लगा बड़ा झटका, 29 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम
Jun 07, 2026 | 06:46 AMLIVEआज की ताजा खबर 07 जून Live: आम जनता को महंगाई का झटका, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़े
Jun 07, 2026 | 06:43 AMAmrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग…इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल
Jun 07, 2026 | 06:35 AMBD Jatti Death Anniversary: नगर निगम सदस्य से कार्यवाहक राष्ट्रपति तक, कुछ ऐसा रहा बीडी जत्ती का अनोखा सफर
Jun 07, 2026 | 06:34 AMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM














