Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्रा की आत्महत्या पर गुस्साए पालक, इंग्लिश मीडियम स्कूल के खिलाफ आक्रोश, बजरंग दल का प्रदर्शन

Akola School Girl Suicide: अकोला के गीता नगर में 13 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के बाद पालकों ने इंग्लिश मीडियम स्कूल पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 10, 2025 | 05:47 PM

छात्रा की आत्महत्या पर गुस्साए पालक

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Parents Protest: स्थानीय गीता नगर क्षेत्र में स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा ने दो दिन पूर्व आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में पालकों ने मोर्चा निकाला और स्कूल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पालकों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी मांग की। पालकों ने बताया कि छात्रा को काफी समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उसने कई बार स्कूल में शिकायत भी की थी, लेकिन प्रबंधन की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

लगातार मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसी के विरोध में पालकों ने स्कूल के बाहर मोर्चा निकालकर तीव्र रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के बाद पालकों ने जिलाधिकारी वर्षा मीणा को शिकायत पत्र सौंपा। पालकों का कहना था कि छात्रा के शिकायत करने के बाद स्कूल को तुरंत पुलिस और चाइल्डलाइन को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

स्कूल प्रबंधन अनुशासन को लेकर बेपरवाह-आरोप

आरोप है कि स्कूल प्रबंधन अनुशासन के मामले में बेहद लापरवाह है। इन मुद्दों को लेकर बजरंग दल ने भी मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग का ज्ञापन जिलाधिकारी वर्षा मीणा को सौंपा। इस दौरान सूरज भगेवार, बजरंग दल अकोला विभाग संयोजक हरिओम पांडे, भरत कुमार मिश्रा, संतोष यादव, राजू मंजुलकर, पंकज खत्री, संदीप निकम, प्रकाश घोगलिया, गोपाल राजवैद्य, सुनील सदाशिव, अमोल तिवारी, लखन बागोले सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला

Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश

Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार

रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला

ये भी पढ़े: लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश

दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए: सूरज भगेवार

बजरंग दल के प्रांत सह-संयोजक सूरज भगेवार ने कहा कि छात्रा की आत्महत्या के लिए स्कूल प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। यदि समय पर उचित कार्रवाई की जाती, तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है।

Akola schoolgirl suicide parents protest bajrang dal alleges negligence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 05:47 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra
  • Protestors
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.