Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: कंक्रीट की अंधी दौड़ में घुट रही हरियाली की सांसें! पेड़ों पर विकास का प्रहार

Mira-Bhayander Environment: मीरा-भाईंदर में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों के दौरान पेड़ों की जड़ों पर कंक्रीट डालने से हरियाली को गंभीर नुकसान हो रहा है जिस पर पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 13, 2026 | 09:34 PM

urban greenery loss (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane Tree Concretization Issue: मीरा-भाईंदर मनपा प्रशासन की विकास की अंधी दौड़ में शहर की हरियाली दम तोड़ती नजर आ रही है। सड़कों के चौड़ीकरण, गटर और पदपथ निर्माण के नाम पर पेड़ों की जड़ों तक कंक्रीट और डामर बिछा दिया गया है। नतीजा यह है कि जिन पेड़ों ने वर्षों तक शहर को छाया, स्वच्छ हवा और जीवन दिया, वही आज सांस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मनपा के कार्यों में बार-बार यह देखा गया है कि सड़क किनारे खड़े वृक्षों के चारों ओर डामर और कंक्रीट डाल दिया जाता है। इतना ही नहीं, पेड़ों में कीलें ठोककर बैनर और बिजली की लाइटें भी लगा दी जाती हैं। इन गतिविधियों के कारण पेड़ों की जड़ों तक न तो पर्याप्त पानी पहुंच पाता है और न ही हवा। परिणामस्वरूप, वृक्ष धीरे-धीरे कमजोर होकर सूखने लगते हैं।

पेड़ों की जड़ों पर कंक्रीट का शिकंजा

फॉर फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष और पर्यावरण प्रेमी हर्षद ढगे का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ क्रूरता है। क्योंकि पेड़ों से न वोट मिलते हैं और न वे विरोध दर्ज करा सकते हैं, इसलिए उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है। पेड़ों की जड़ों के आसपास कंक्रीट डालना उच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। विकास कार्य संविधान और पर्यावरणीय कानूनों की सीमाओं के भीतर रहकर किए जाने चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

रिश्वतखोरी मामला: मंत्री कार्यालय सील, मंत्रालय में मचा हड़कंप, महायुति सरकार पर विपक्ष का हमला

महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ नासिक, पंचवटी में उत्सव की धूम, प्रमुख शिवालयों में पालकी यात्रा और महारुद्राभिषेक

Mumbai News: नगरसेवकों का एजेंडा, नगरसेवकों ने लिया चार साल के अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प

फायर ब्रिगेड से कराई जा रही सफाई! MBMC कर रहा है 2007 के शासन आदेश की अवहेलना

जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर मामला दर्ज…

सवाल यह उठता है कि जब नियम स्पष्ट हैं, तो मनपा के अधिकारी, संबंधित ठेकेदार और जनप्रतिनिधि इस पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रहे? क्या विकास के नाम पर पर्यावरण की बलि देना ही एकमात्र रास्ता रह गया है? पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर मामला दर्ज किया जाए, दोषियों को निलंबित किया जाए और लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

हरियाली बचेगी तो शहर बचेगा

विशेषज्ञों का कहना है कि वृक्षों की जड़ों को खुला रखना बेहद आवश्यक है। इससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, वर्षा का पानी जमीन में समाहित होता है, वृक्षों का प्राकृतिक विकास संभव होता है और शहर का तापमान नियंत्रित रहता है।

ये भी पढ़े: अमरावती: वैलेंटाइन डे पर अनुचित घटनाओं को लेकर हिंदू जनजागृति समिति सक्रिय, 14 को मातृ-पितृ पूजन दिवस की मांग

आज जब शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्रदूषण गंभीर समस्या बन चुका है, ऐसे में पेड़ों का संरक्षण केवल विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है। मीरा-भाईंदर में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की चुनौती सामने है। कंक्रीट की जीत यदि हरियाली की हार बन गई, तो इसका खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन अपने आदेशों को कितनी गंभीरता से लागू करता है और क्या शहर की हरियाली को समय रहते बचाया जा सकेगा। हरियाली की सांसें बचाना ही सच्चा विकास है।

Mira bhayander tree concretization environment damage news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 09:34 PM

Topics:  

  • Environmental Protection
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.