Mumbai Transport Plan: MMR में जल्द दौड़ेंगी ‘पॉड टैक्सी’, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिए योजना बनाने के निर्देश
Eknath Shinde: मुंबई महानगर क्षेत्र में लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पॉड टैक्सी परियोजना का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Eknath Shinde (सोर्सः सोशल मीडिया)
MMR Pod Taxi Project: मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में यात्रियों के सफर को सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई और आसपास की महानगरपालिकाओं को शहर में ‘पॉड टैक्सी’ शुरू करने के लिए एक विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ उपलब्ध कराना है, ताकि यात्री अपने घर से सीधे कार्यस्थल तक आसानी से पहुंच सकें।
‘नंदनवन’ में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यात्री अक्सर लोकल ट्रेन या मेट्रो से उतरने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो या बस पर निर्भर रहते हैं। इस दौरान होने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पॉड टैक्सी एक प्रभावी विकल्प साबित हो सकती है। इससे न केवल मेट्रो का उपयोग बढ़ेगा, बल्कि सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव भी कम होगा।
परियोजना के मुख्य लाभ
उपमुख्यमंत्री ने इस परियोजना को लागू करने के लिए एमएमआरडीए की मदद लेने का सुझाव दिया है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विकास कार्यों में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
समय की बचत: यात्रियों को घर से स्टेशन और स्टेशन से ऑफिस तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
पर्यावरण संरक्षण: ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
ट्रैफिक से राहत: सड़कों पर भीड़भाड़ कम होगी और यातायात अधिक सुचारू होगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, ठाणे नगर आयुक्त सौरभ राव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विकास कार्यों में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देते हुए ठोस योजना तैयार करें।
