-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Protests Liquor Ban Unemployment Police Benefits Teacher Demands
त्रिदेवी ने खोला सरकार के खिलाफ दारूबंदी मोर्चा, विभिन्न संगठनों ने भी सरकार को घेरा
- Written By: आंचल लोखंडे
Liquor Ban Demand: नागपुर में शराबबंदी, बेरोजगार युवाओं के रोजगार, पुलिस कल्याण, आंबेडकर स्मारक निर्माण और शिक्षकों की टीईटी सख्ती सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कई संगठनों ने मोर्चे निकाले।

त्रिदेवी ने खोला सरकार के खिलाफ दारूबंदी मोर्चा
Nagpur Protests: कहा जाता है कि यदि महिलाएं किसी संकल्प पर अडिग हो जाएं, तो उसे पूरा किए बिना शांत नहीं बैठतीं। इसी जिजीविषा के साथ धुले की गीतांजली कोली दो शराब-पीड़ित महिलाओं के साथ समूचे महाराष्ट्र में शराबबंदी की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। सेवाग्राम आश्रम से पदयात्रा करते हुए ये तीनों महिलाएं नागपुर पहुंचीं। मंगलवार को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर में कई मोर्चे निकाले गए। किसी मोर्चे की संख्या हजारों में थी तो कुछ सैकड़ों में। तीन महिलाओं के इस छोटे से मोर्चे के लिए भी पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया था। संख्या कम होने के बावजूद इनके उत्साह और संकल्प में कोई कमी नहीं दिखी। उद्देश्य स्पष्ट था।
राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया जाए। गीतांजली ने बताया कि उनके पति को शराब की लत थी। वह छोटे व्यापार के जरिए घर चलाती हैं। जिन भी महिलाओं से वह मिलीं, उनकी अधिकांश समस्याओं की जड़ शराब ही थी। कई महिलाओं के पति शराबखोरी के कारण जान गंवा चुके हैं। इस वजह से उन्होंने शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया और धुले के आसपास 350 गांवों में जनजागृति की।
रोज़गार का यही एक साधन…
उनके साथ मोर्चा निकाल रहीं उषा और लीलाबाई की कहानी भी मिलती-जुलती है। तीन महिलाएं ही मोर्चे में क्यों इस पर गीतांजली का कहना है कि ग्रामीण महिलाओं के पास रोज़गार का यही एक साधन है। वे रोज़ कमाकर घर चलाती हैं। मोर्चे में शामिल होने से उनकी आजीविका प्रभावित होती। सीमित संसाधनों के कारण अधिक महिलाओं को साथ लाना संभव नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करने का दृढ़ निश्चय किया है। तीनों महिलाओं के शिष्टमंडल ने मंत्री गणेश नाइक को निवेदन सौंपा। मंत्री ने इस मुद्दे पर मंत्रिमंडल में चर्चा कर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
नागपुर में बिजनेस इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2.51 करोड़ की धोखाधड़ी; SC के आदेश के बाद पिता-पुत्र पर FIR दर्ज
नागपुर एयरपोर्ट का रेलवे काउंटर हिट: साढ़े 5 महीने में बुक हुईं 7,000 ट्रेन टिकटें, समय की बचत से यात्री गदगद
Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
अब चॉकलेट नहीं, रोजगार चाहिए
मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाला। हरीभाऊ राठोड़, अनूप चव्हाण और प्रकाश साबले ने मोर्चे का नेतृत्व किया। चव्हाण ने बताया कि योजना के तहत 1.75 लाख युवक-युवतियों ने सरकारी व निजी संस्थानों में 11 माह का प्रशिक्षण लिया, लेकिन प्रशिक्षण के बाद भी वे बेरोजगार हैं क्योंकि सरकार के पास स्थायी नियुक्ति की नीति नहीं है। युवाओं ने “अब चॉकलेट नहीं, रोजगार चाहिए” की मांग के समर्थन में चॉकलेट टोपी, चॉकलेट दुपट्टा और कपड़ों पर चॉकलेट लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस को मिले मुफ्त उपचार
पुलिस ब्वॉयज़ असोसिएशन के मोर्चे में मुफ्त चिकित्सा सुविधा बनाए रखने, 5,000 रुपये अतिरिक्त भत्ता देने, पुलिस भर्ती में बच्चों को 10% आरक्षण देने, लंबित डीजी लोन तुरंत जारी करने, शहीद पुलिस कर्मियों की विधवाओं की पेंशन में 10 वर्ष बाद 40% कटौती से जुड़े निर्णय को रद्द करने, अनुकंपा नियुक्ति नीति सुधारने जैसे मुद्दे उठाए गए। मोर्चे का नेतृत्व प्रमोद वाघमारे ने किया।
ये भी पढ़े: लंबित मांगों को लेकर पेंशनधारकों का दिल्ली में आंदोलन और युवक की हत्या पर ग्रामस्थों का आक्रोश
आंबेडकर पार्क निर्माण की मांग तेज
संविधान प्रचारक संघ द्वारा नारी रोड स्थित 130 एकड़ जमीन पर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर पार्क, अंबाझरी में 20 एकड़ में स्मारक, यशवंत स्टेडियम समीप जन्मशताब्दी स्मारक तथा कामठी रोड पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर मोर्चा निकाला गया। मात्र 10 आंदोलनकारियों की संख्या के बावजूद उत्साह प्रबल था।
टीईटी सख्ती के खिलाफ शिक्षकों का हल्लाबोल
नागपुर जिला प्राथमिक शिक्षक समन्वय समिति ने टीईटी की कठोर शर्तों और लंबित मांगों के विरोध में विशाल मोर्चा निकाला। समिति ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर स्कूल बंद आंदोलन किया जाएगा। मोर्चे का नेतृत्व लीलाधर ठाकरे, राजकुमार वैद्य, धनराज बोड़े, तुषार अंजनकर, आशुतोष चौधरी व सुधाकर अडबाले ने किया। कई विधायकों ने भी समर्थन जताया। मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन लागू करने, शिक्षक सेवक योजना रद्द करने, लंबित भर्ती शीघ्र शुरू करने और गैर-शैक्षणिक कार्य से मुक्त कराने जैसी मांगें हैं। शिष्टमंडल ने शिक्षण मंत्री दादा भूसे से मुलाकात की।
Nagpur protests liquor ban unemployment police benefits teacher demands
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 04:32 PMबागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
Jun 21, 2026 | 04:32 PMवर्धा क्राइम अपडेट: बैंक रिकवरी एजेंट से लूट का मामला सुलझा, 30,500 कैश समेत डेढ़ लाख का माल जब्त
Jun 21, 2026 | 04:30 PMसनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
Jun 21, 2026 | 04:27 PMसागर में स्कूल बसों पर प्रशासन का शिकंजा, 70 वाहनों की जांच में 28 में मिली खामियां; 35 हजार का जुर्माना
Jun 21, 2026 | 04:26 PMप्रयागराज के किशोर सम्प्रेक्षण गृह में किशोर की पिटाई का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा और थाने का घेराव
Jun 21, 2026 | 04:24 PMबंगाल से दिल्ली लौटे PM मोदी…लेकिन एयरपोर्ट पर 45 मिनट क्यों करना पड़ा इंतजार? जानें वजह
Jun 21, 2026 | 04:24 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM















