- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Nanhi Sand Ghat Illegal Mining Investigation
बिना परमिशन कैसे निकाला 600 ब्रास रेत? कुरखेड़ा नान्ही घाट घोटाले की परतें खोलेंगे 6 अधिकारी
llegal Sand Mining Gadchiroli: गड़चिरौली कलेक्टर ने नान्ही रेत घाट अवैध उत्खनन की जांच के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई। 7 दिन में मांगी रिपोर्ट। तारामंगल एजेंसी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप।
- Written By: प्रिया जैस

रेत घाट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kurkheda Mining News: कुरखेड़ा उपविभाग अंतर्गत आने वाले नान्ही रेत घाट में नियमों का उल्लंघन कर किए गए अवैध रेत उत्खनन के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविश्यांत पंडा ने इस प्रकरण की गहन जांच के लिए 6 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को 7 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
वर्ष 2025-26 के लिए कुरखेड़ा उपविभाग के नान्ही तथा कुंभीटोला रेत घाटों का ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया गया था। इस प्रक्रिया में देवरी स्थित ‘तारामंगल एजेंसी’ ने सर्वाधिक बोली लगाकर ये रेत घाट प्राप्त किए थे। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 11 दिसंबर 2025 को इस संबंध में स्वीकृति आदेश भी जारी किया गया था।
600 ब्रास रेत का उत्खनन
हालांकि, आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि शर्तों के अनुरूप अनुबंध, साथ ही ईएमपी तथा सीईआर से संबंधित शपथपत्र प्रस्तुत करने के बाद ही वास्तविक उत्खनन की अनुमति होगी। इसके बावजूद, वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी किए बिना ही नान्ही रेत घाट से लगभग 600 ब्रास रेत के उत्खनन की जानकारी तहसीलदार, कुरखेड़ा की रिपोर्ट से सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
नासिक मनपा में 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, महासभा में विरोध के बावजूद भर्ती प्रक्रिया जारी
उल्हासनगर मनपा: जनप्रतिनिधियों की पहली आमसभा में पानी की किल्लत को लेकर हंगामा, एमआईडीसी के बकाया बिल पर चर्चा
वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ तपोवन में उपवास, पर्यावरण प्रेमियों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
- 15 दिसंबर को कलेक्टर से की थी शिकायत
- 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
- 6 सदस्य टीम में शामिल
नागरिकों ने की थी शिकायत
इस संदर्भ में कुरखेड़ा के नागरिकों ने 15 दिसंबर 2025 को इस अवैध उत्खनन के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष विधिवत शिकायत दर्ज कराई थी। तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार, उत्खनित रेत अभी घटनास्थल पर ही मौजूद है और उसका परिवहन नहीं किया गया है। हालांकि, ठोस सबूतों के अभाव में अवैध परिवहन की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसा प्रशासन का मत है।
यह भी पढ़ें – महायुति के लिए सीट नहीं छोड़ेगी बीजेपी! शिवसेना-भाजपा में देर रात तक चली बैठक, बैठी रह गई एनसीपी
जांच समिति में इनका समावेश
कुरखेड़ा तहसील के नान्ही मं स्थित रेत घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन करने के मामले की जांच करने जिलाधिकारी ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस जांच समिति के अध्यक्ष सहायक जिलाधिकारी तथा गड़चिरोली के उपविभागीय अधिकारी रहेंगे।
वहीं सह-अध्यक्ष के रूप में सहायक जिलाधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी, एटापल्ली, सदस्य के रूप में कार्यकारी अभियंता (लोक निर्माण विभाग), उपअधीक्षक (भूमि अभिलेख), तथा सहायक जिला खनन अधिकारी, सदस्य सचिव के रूप में धानोरा के तहसीलदार का समावेश है। समिति द्वारा घटनास्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच करते हुए अपना स्पष्ट अभिमत 7 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Gadchiroli nanhi sand ghat illegal mining investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत के बाद अलग अंदाज में दिखे राज कुंद्रा, नई लग्जरी कार में शिल्पा संग VIDEO वायरल
Feb 21, 2026 | 09:15 PMवर्धा: श्री चन्द्रप्रभ स्वामी मंदिर की 125वीं वर्षगांठ संपन्न; पालकमंत्री ने किया ध्वजारोहण
Feb 21, 2026 | 09:10 PMढलती उम्र के साथ ढीली पड़ती त्वचा में ऐसे लाएं कसाव, फाइन लाइन्स पर भी होगा कंट्रोल
Feb 21, 2026 | 09:08 PMजब तक मैं धर्माचार्य हूं…UGC पर राभद्राचार्य का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ गया नया घमासान; देखें- VIDEO
Feb 21, 2026 | 09:06 PMकुंभ मेला: 2300 एकड़ जमीन के सर्वेक्षण को मंजूरी, महापौर की अध्यक्षता में 20 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर
Feb 21, 2026 | 09:03 PMझारखंड के सारंडा में आईईडी ब्लास्ट: नक्सलियों की कायराना करतूत, कोबरा के दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट
Feb 21, 2026 | 09:03 PMBCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
Feb 21, 2026 | 08:59 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM













