- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Municipal Corporation Budget 2026 27 1505 Crore Drainage City Bus
अकोला मनपा का ‘नो टैक्स’ बजट! 1505 करोड़ में चमकेगा शहर, जानें बजट के भीतर छिपे असल आंकड़े
Akola NMC Budget 2026: अकोला मनपा का 1505.07 करोड़ का बजट मंजूर। अंडरग्राउंड ड्रेनेज, सिटी बस और जिगांव जल परियोजना को प्राथमिकता। बिना टैक्स बढ़ाए विकास पर जोर।
- Written By: प्रिया जैस

अकोला मनपा की बैठक में उपस्थित सभापति विजय अग्रवाल, मनपा आयुक्त डा. लहाने व अन्य (सौजन्य-नवभारत)
Akola City Bus Service: अकोला महानगरपालिका का वर्ष 2025-26 का संशोधित तथा 2026-27 का मूल बजट मनपा आयुक्त डा। सुनील लहाने ने 20 मार्च को स्थायी समिति की बैठक में सभापति विजय अग्रवाल को प्रस्तुत किया। इस बजट में अंडरग्राउंड ड्रेनेज परियोजना को शीघ्र गति देने, जिगांव परियोजना से नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने, खुदे हुए मार्गों की मरम्मत करने तथा शहरवासियों को सिटी बस सेवा उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है।
कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि
अकोला मनपा का 2026-27 का यह मूल बजट राजस्व और पूंजी खाते में 1.09 करोड़ रुपये की संभावित बचत दर्शाता है, किंतु वास्तव में इसमें कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि है। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कर वृद्धि या दर वृद्धि किए बिना खर्च में कटौती और आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हालांकि वास्तविकता में कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि है, इसलिए योजनाओं को आय के अनुसार ही लागू किया जाएगा।
सभापति विजय अग्रवाल ने कहा कि कर पर निर्भर न रहते हुए आय के नए स्रोत खोजे जाएंगे। बैठक में स्थायी समिति सदस्यों ने गंदे पानी और टंकियों की सफाई का मुद्दा उठाया, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
गोदावरी उद्गम स्थल पर सफाई अभियान, कुंभ से पहले ब्रह्मगिरी पर ‘स्वच्छ ब्रह्मगिरी अभियान’, विश्व जल दिवस पर पहल
नागपुर मनपा में महिला राज बरकरार, रूपाली ठाकुर को मिली अग्निशमन समिति की कमान, जल्द होगा चुनाव
पीएमसी की कार्रवाई बेअसर? पुणे में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल, 24 घंटे में फिर कब्जा
विश्व गौरैया दिवस: कंक्रीट के जंगलों में फिर चहकेगी गौरैया, नवी मुंबई के युवाओं ने पेश की मिसाल
- 1505.07 – करोड़ का का मनपा का बजट मंजूर
- 1000 – रुपये में समझौता कर जल कर वसूले
यह भी पढ़ें – TET पास करने वाले टीचरों का प्रमोशन तय! इन 5 बड़े पदों पर होगी नियुक्ति, हाई कोर्ट के आदेश के बाद काम तेज
राहतकारी योजनाओं की मांग
वंचित बहुजन आघाड़ी गटनेता एवं स्थायी समिति सदस्य नीलेश देव ने कहा कि मनपा के रजत जयंती वर्ष में प्रस्तुत बजट में शहर के नागरिकों को वास्तविक राहत देने वाली योजनाएं शामिल की जानी चाहिए।
उन्होंने जल कर वसूली का मुद्दा उठाते हुए सुझाव दिया कि औसतन 1000 रुपये में समझौता योजना घोषित कर नागरिकों को राहत दी जाए। उनका कहना था कि यह केवल उत्सव का क्षण नहीं, बल्कि शहर के सर्वांगीण विकास का अवसर है।
Akola municipal corporation budget 2026 27 1505 crore drainage city bus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोदावरी उद्गम स्थल पर सफाई अभियान, कुंभ से पहले ब्रह्मगिरी पर ‘स्वच्छ ब्रह्मगिरी अभियान’, विश्व जल दिवस पर पहल
Mar 21, 2026 | 01:08 PM‘मैंने सल्फास खा लिया…’, अधिकारी के सुसाइड वीडियो से हिली पंजाब सरकार, मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा
Mar 21, 2026 | 01:07 PMनागपुर मनपा में महिला राज बरकरार, रूपाली ठाकुर को मिली अग्निशमन समिति की कमान, जल्द होगा चुनाव
Mar 21, 2026 | 01:01 PMपीएमसी की कार्रवाई बेअसर? पुणे में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल, 24 घंटे में फिर कब्जा
Mar 21, 2026 | 12:58 PMविश्व गौरैया दिवस: कंक्रीट के जंगलों में फिर चहकेगी गौरैया, नवी मुंबई के युवाओं ने पेश की मिसाल
Mar 21, 2026 | 12:52 PMअमरावती में कुदरत का कहर! ओलावृष्टि से गेहूं और प्याज की फसलें तबाह, आंसुओं में डूबा किसान
Mar 21, 2026 | 12:50 PMकंटेंट क्रिएटर की PM मोदी से अपील- पिता को शुगर, मीठा कम खाने की सलाह दें; PM ने भी शुगर कम करने का दिया सुझाव
Mar 21, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM










