-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jpsc Jssc Protest Ranchi Students Satyagraha Devendra Mahto Cbi Demand
रांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
- Written By: प्रिया जैस
JPSC Students Protest: रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्रों का 'जंतर-मंतर' जैसा महाआंदोलन जारी है। OMR शीट में हेरफेर और परीक्षा धांधली के बीच माहौल किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन से कम नहीं दिख रहा।

रांची में छात्रों का सत्याग्रह (सौजन्य-एक्स)
Ranchi JPSC Student Protest News: झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों एक बड़े छात्र आंदोलन का केंद्र बनी हुई है। दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थी जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ डटे हुए हैं। यहां का माहौल किसी बड़े राजनीतिक आंदोलन से कम नहीं दिख रहा है।
सैकड़ों की संख्या में छात्र पिछले एक हफ्ते से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठे हैं। रविवार की शाम को इन अभ्यर्थियों ने हाथों में जलती मशालें लेकर एक विशाल मार्च निकाला, जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों का जोश इस कदर हाई है कि वे कड़कती बिजली और बरसात की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
ब्लैकलिस्टेड कंपनी का खेल
इस पूरे विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह 14वीं सिविल सर्विसेज परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में सामने आई बड़ी खामियां हैं। छात्रों का गंभीर आरोप है कि पासिंग मार्क्स यानी कट-ऑफ तय करने में भारी गड़बड़ी की गई है। इतना ही नहीं, मेरिट लिस्ट पर जिम्मेदार अधिकारियों के हस्ताक्षर तक नहीं थे। सबसे हैरान करने वाला मामला ओएमआर (OMR) शीट में हेरफेर का है।
सम्बंधित ख़बरें
14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
गटर जेनरेशन टिप्पणी पर कंगना रनौत की बढ़ीं मुश्किलें, आगरा की MP-MLA कोर्ट में मामला दर्ज; 5 अगस्त को सुनवाई
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Students continue their protest over alleged irregularities in the JPSC, JSSC CGL, and various other competitive exams. pic.twitter.com/MKGjBeUIIp — ANI (@ANI) August 2, 2026
छात्रों का दावा है कि जिस ‘TDPL’ कंपनी को परीक्षा कराने का ठेका दिया गया, उसे सरकार ने महज एक महीने पहले ही ब्लैकलिस्ट किया था । अब छात्र मांग कर रहे हैं कि ओएमआर शीट में ‘Not Attempted’ का पांचवां विकल्प जोड़ा जाए ताकि भविष्य में छेड़छाड़ न हो सके।
आमरण अनशन के साथ ‘सोनम वांगचुक पार्ट-2’ का आगाज
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अब आमरण अनशन पर बैठ चुके हैं। प्रदर्शनकारी उन्हें ‘सोनम वांगचुक पार्ट-2’ कह रहे हैं। महतो का कहना है कि जब तक 14वीं जेपीएससी रद्द नहीं होती और दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Students continue their protest over alleged irregularities in the JPSC, JSSC CGL, and various other competitive exams. pic.twitter.com/i7uNHm8dYn — ANI (@ANI) August 2, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी का मिला सपोर्ट
आंदोलन स्थल पर रात के वक्त भी छात्रों का जमावड़ा कम नहीं हो रहा है। छात्रों का कहना है कि बेरोजगारी ने उनकी रातों की नींद और दिन का चैन पहले ही छीन लिया है, इसलिए अब वे रात में जगकर सोती हुई सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं । उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिल चुका है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand | Protests by students over alleged irregularities in JPSC and JSSC examinations continue in Ranchi. CJP leaders Abhijeet Dipke and Ashutosh spoke to the protesting aspirants over a phone call to extend support and discuss the ongoing issues regarding… pic.twitter.com/ILqyozAXqa — ANI (@ANI) August 2, 2026
यह भी पढ़ें – JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार की जंग! आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो, पंजाब से भी मिल रहा सपोर्ट
सियासत भी तेज: सीबीआई जांच की बढ़ती मांग
छात्रों के इस बढ़ते आंदोलन ने झारखंड की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। जहां एक तरफ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में एकजुट दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबूलाल मरांडी ने छात्रों का खुला समर्थन किया है। मरांडी ने सरकार से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) से कराने की मांग की है। छात्रों का भी यही कहना है कि सीआईडी (CID) जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसी जांचों का कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।
Jpsc jssc protest ranchi students satyagraha devendra mahto cbi demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ी हलचल, खरीदनें से पहले चेक करें ताजा रेट
Aug 03, 2026 | 12:54 PMहिट एंड रन; चंद्रपुर में भिसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीन युवतियों को रौंदा, फरार चालक की तलाश अभी जारी
Aug 03, 2026 | 12:53 PMरूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया पर बरसाया ग्लाइड बम, मलबे में तब्दील हुई रिहायशी इमारत; 30 से अधिक घायल
Aug 03, 2026 | 12:47 PMरांची बना ‘छोटा जंतर-मंतर’: JPSC धांधली के खिलाफ छात्रों का आमरण अनशन, CJP भी साथ, क्या झुकेगी सरकार?
Aug 03, 2026 | 12:44 PM14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
Aug 03, 2026 | 12:28 PMबांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Aug 03, 2026 | 12:17 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












