-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Nagpur High Court Contempt Petition Municipal Commissioner Order Compliance
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur High Court: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा आयुक्त के खिलाफ दायर अवमानना याचिका का निपटारा कर दिया। मनपा ने अदालत को बताया कि पूर्व आदेश का पूरी तरह पालन कर लिया गया है।

नागपुर, हाई कोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Municipal Contempt Case: नागपुर रिट याचिका पर दिए गए आदेशों का पालन नहीं किए जाने के चलते करीम खान अब्बास खान पठान की ओर से मनपा आयुक्त के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। याचिका पर सुनवाई के दौरान मनपा की ओर से पिछले आदेश का अनुपालन किए जाने की जानकारी प्रदान की गई।
इसके बाद हाई कोर्ट ने मनपा आयुक्त को अवमानना से छुटकारा दे दिया। याचिकाकर्ता की ओर से अधि। अंजली अग्रवाल और मनपा की ओर से अधि। जेमीनी कासट ने पैरवी की। सुनवाई के दौरान अधि। कासट ने अदालत को सूचित किया कि मनपा के सहायक आयुक्त द्वारा उस आदेश का पूरी तरह से पालन कर लिया गया है जिसकी अवमानना का आरोप याचिका में लगाया गया था।
मनपा की घोर लापरवाही उजागर
याचिकाकर्ता का मानना था कि उन्होंने इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्रशासन के दरवाजे खटखटाए थे। उन्होंने 4 दिसंबर 2025 और 10 दिसंबर 2025 को मनपा के सहायक आयुक्त को लिखित शिकायतें दी थीं। जब प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो याचिकाकर्ता ने 13 दिसंबर और 20 दिसंबर 2025 को कानूनी नोटिस भी जारी किए, इसके बावजूद मनपा के सहायक आयुक्त ने इन शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
44 लाख से अधिक लंबित मामलों से दबाव में महाराष्ट्र की न्यायपालिका, हाई कोर्ट में भी हजारों केस अटके
किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
यह भी पढ़ें:-किरायेदारों की बल्ले-बल्ले! बिना दलाल के घर बैठे मिलेगा किराये का घर, नागपुर में लागू होगी म्हाडा की व्यवस्था
अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दिए थे आदेश
गांधीबाग इलाके में हो रहे एक कथित अवैध निर्माण के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए हाई कोर्ट ने रिट याचिका पर सुनवाई के बाद मनपा को सख्त निर्देश दिए थे। अदालत ने मनपा को आदेश दिया था कि वह नागरिक द्वारा की गई शिकायतों पर गंभीरता से विचार करे और 4 सप्ताह के भीतर इस मामले पर अपना निर्णय ले, याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में बताया था कि याचिकाकर्ता गांधीबाग के तेलंगीपुरा स्थित मकान नंबर 418-A का वैध मालिक और निवासी है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के मकान नंबर 418 में रहने वाला सम्पत्तिधारक बिना किसी सक्षम अधिकारी की मंजूरी या अनुमति के अवैध और अनधिकृत निमर्माण कर रहा है।
Nmc nagpur high court contempt petition municipal commissioner order compliance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMअमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
Aug 03, 2026 | 11:56 AMसनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही…! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी
Aug 03, 2026 | 11:55 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर; अब किस खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
Aug 03, 2026 | 11:51 AM‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
Aug 03, 2026 | 11:49 AMघुसपैठ रोकने के लिए स्पेन ने समुद्र में खड़ा किया फ्लोटिंग बैरियर, अब तक 72 की मौत; 4 अगस्त को EU की बड़ी बैठक
Aug 03, 2026 | 11:46 AMगोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
Aug 03, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












