-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- 4306 Cases Settled In Akola Lok Adalat Total Settlement Amount Recovered 35 Crore
Akola: लोक अदालत में निपटाए गए 4306 मामले, कुल 35.08 करोड रुपये की समझौता राशि की वसूली
- Written By: प्रिया जैस
Akola Latest News: अकोला जिले में लोक अदालत के जरिए कुल 4306 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के जरिए कुल 35.08 करोड रुपये की समझौता राशि की वसूली की गई।

न्यायाधीश महोदय का स्वागत करते हुए मान्यवर (सौजन्य-नवभारत)
Akola News: अकोला जिले में राष्ट्रीय विधि सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण, मुंबई के निर्देशानुसार शनिवार को जिले की सभी दीवानी व फौजदारी न्यायालयों के साथ ही कामगार न्यायालय, सहकार न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, औद्योगिक न्यायालय और जिला उपभोक्ता शिकायत आयोग में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
यह आयोजन न्यायपालिका में न्याय पहुंचाने और लंबित मामलों के त्वरित निपटान के उद्देश्य से किया गया था। जिले की विभिन्न अदालतों में लंबित कुल 10,981 प्रकरणों को लोक अदालत में समझौते हेतु रखा गया था। इनमें से 1,659 लंबित प्रकरण और 2,647 पूर्व-पंजीकृत प्रकरणों में आपसी समझौता हुआ। इस प्रकार कुल 4,306 प्रकरणों का सफल निपटारा किया गया।
करोड़ों की राशि का निपटारा
निपटारे में मुख्य रूप से दीवानी, फौजदारी, वैवाहिक विवाद, मोटर वाहन दुर्घटना, धारा 138 एन.आई. एक्ट, ग्राम पंचायत के संपत्ति कर और जल कर के मामले, महावितरण और बैंकों से संबंधित मामले शामिल थे। इन प्रकरणों में समझौते के माध्यम से कुल 35 करोड़ 8 लाख 56 हजार 230 रुपये की राशि का निपटारा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में दलित समाज का महामोर्चा, आरक्षण उपवर्गीकरण लागू करने की उठी मांग
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में ग्राम पंचायत कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज जलकर राख
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
दिव्यांग पक्षकार के लिए विशेष प्रयास
इस लोक अदालत की विशेषता यह रही कि दिव्यांग पक्षकारों के लिए पैनल प्रमुख जिला न्यायाधीश एस.आर. पहाडे स्वयं मौके पर गईं और पक्षकार के साथ संवाद कर समझौता कराकर निपटारा सुनिश्चित किया। उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए एस।बी। कचरे, अध्यक्ष, जिला विधि सेवा प्राधिकरण तथा प्रमुख जिला व सत्र न्यायाधीश अकोला ने दिव्यांग पक्षकार को सम्मानित किया। सचिव/न्यायाधीश आर।एन। बंसल और अन्य माननीय न्यायाधीशों ने भी इस प्रयास की सराहना की।
यह भी पढ़ें – ऑर्डर उसने दिया, गाली मैं खा रहा, NHAI के इंजीनियर पर बरसे नितिन गडकरी, बोले- अफसरशाही के कारण…
लोक अदालत की सफलता में योगदान
लोक अदालत की सफलता में जिले के सभी न्यायाधीशों, न्यायालयीन कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और विधि स्वयंसेवकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अधीक्षक यु.आर. वाडेगावकर, संजय वी. रामटेके, वैभव जी. ताथोड, पी.एल. भगेवार, लिपिक हरीश इंगले और सिपाही शाहबाज खान सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्य किया। इसके अतिरिक्त, अकोला बार एसोसिएशन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और जिला परिषद कार्यालय ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
4306 cases settled in akola lok adalat total settlement amount recovered 35 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














