- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Nilesh Lanke Serious Allegation Radhakrishna Vikhe Patil S Daughter In Law Committed Rs 100 Crore Scam
‘विखे-पाटिल के बेटी-दामाद ने किया 100 करोड़ का घोटाला’, सांसद निलेश लंके के सनसनीखेज आराेपों से सियासी हड़कंप
Ahilyanagar News: सांसद निलेश लंके ने श्रीरामपुर में 4,000 एकड़ जमीन सौदे और ZR2 बायो एनर्जी कंपनी में विखे-पाटिल परिवार के संबंधों पर सवाल उठाते हुए ED-CBI जांच की मांग कर खलबली मचा दी है।

निलेश लंके व राधाकृष्ण विखे पाटिल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nilesh Lanke Statement: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘जमीन और धनशोधन’ के आरोपों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सांसद निलेश लंके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य के कद्दावर भाजपा नेता और मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल के परिवार को सीधे निशाने पर लिया है। लंके का आरोप है कि श्रीरामपुर तहसील में कृषि महामंडल की लगभग 4,000 एकड़ जमीन को एक निजी कंपनी, ‘झेडआर 2 (ZR2) बायो एनर्जी’, को देने की प्रक्रिया में भारी राजनीतिक हस्तक्षेप और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।
हवाला और विदेशी कनेक्शन का दावा
निलेश लंके ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि ZR2 कंपनी के बैंक खाते में महज एक महीने के भीतर 100 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने संदेह जताया कि यह पैसा ‘हवाला’ के रास्ते से आया हो सकता है। लंके के मुताबिक, यह कंपनी दुबई में पंजीकृत है और मुंबई में इसका कार्यालय है, लेकिन इसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह संदिग्ध है।
विखे-पाटिल परिवार से क्या है जुड़ाव?
सांसद लंके ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया कि ‘प्रवरा बायो एनर्जी’ कंपनी के निदेशकों में राधाकृष्ण विखे-पाटिल की बेटी सुप्रिया विखे-पाटिल और उनके दामाद अजीत नामदेवराव ढोकणे शामिल हैं। आरोप है कि ZR2 ग्रुप होल्डिंग कंपनी ने प्रवरा बायो एनर्जी से शेयर खरीदे हैं। लंके ने तंज कसते हुए कहा कि इन कंपनियों के पते और कार्यालयों में इतनी समानता है कि इनके ‘फर्जी’ होने का गहरा संदेह होता है।
सम्बंधित ख़बरें
अघोरी पूजा से लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल तक, अशोक खरात मामले में सुषमा अंधारे के 5 गंभीर खुलासे
महाराष्ट्र की एपस्टीन फाइल्स: अशोक खरात की काली करतूत और ट्रस्ट के बारे में पूरी जानकारी
पुणे न्यूज़: कैब ड्राइवर ने काट ली यात्री की उंगली, किराए को लेकर दोनों में हुई थी बहस
गड़चिरोली: 15 लाख का जलशुद्धिकरण केंद्र बना ‘शो-पीस’, दूषित पानी से गांव में बढ़ी किडनी की बीमारी, मौत का खौफ
स्वीडिश नागरिक और निवेश पर सवाल
शरद पवार गुट के सांसद निलेश लंके ने जांच की मांग को तेज करते हुए पूछा कि आखिर इस कंपनी ने उस जमीन की मांग क्यों की, जिसका अभी तक हस्तांतरण भी नहीं हुआ है? कंपनी के बोर्ड में जिमी वॉल्सन (स्वीडन नागरिक), निलेश जैन और सुनील कलापुरे जैसे नाम शामिल हैं। लंके ने सवाल उठाया कि एक विदेशी नागरिक वाली कंपनी का स्थानीय राजनीतिक परिवार की कंपनी के साथ जुड़ाव और करोड़ों का संदिग्ध लेनदेन बिना संरक्षण के संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने नागपुर में मनाया गुड़ी पड़वा, केसरिया रंग में रंगा शहर, शोभा यात्रा में हुए शामिल, देखें VIDEO
वर्तमान में, लंके ने इस पूरे प्रकरण की ED (प्रवर्तन निदेशालय) और CBI से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस खुलासे के बाद विखे-पाटिल गुट और महायुति सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा हो गई है, जबकि विपक्षी खेमा इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी में है।
Nilesh lanke serious allegation radhakrishna vikhe patil s daughter in law committed rs 100 crore scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान जंग के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, अमेरिकी काउंटर टेररिज्म चीफ जोए केंट पर ‘देशद्रोह’ की जांच शुरू
Mar 19, 2026 | 04:34 PMअघोरी पूजा से लेकर ब्लैकमेलिंग का खेल तक, अशोक खरात मामले में सुषमा अंधारे के 5 गंभीर खुलासे
Mar 19, 2026 | 04:29 PMगौतम गंभीर का बड़ा कदम, दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर की सख्त मांग; जानें किस बात पर भड़के कोच?
Mar 19, 2026 | 04:25 PMBJP ऑफिस में कूट गए नेताजी, महिला ने पहले कॉलर पकड़ा…फिर चप्पल उठाकर मारने दौड़ी; वीडियो में देखें पूरी घटना
Mar 19, 2026 | 04:24 PMआज है गुड़ी पड़वा, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार
Mar 19, 2026 | 04:14 PM‘धुरंधर 2’ को देख फिदा हुए सितारे, अल्लू अर्जुन से लेकर विजय देवरकोंडा तक ने की आदित्य धर की जमकर तारीफ
Mar 19, 2026 | 04:14 PMकौन बनेगा SUV का किंग? सस्ती Renault Duster की एंट्री से Creta को टक्कर, मिडिल क्लास के लिए फायदा
Mar 19, 2026 | 04:09 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM













