-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Mp Nilesh Lanke Protests In Parliament Wearing Onion Garland Demanding For Farmers
संसद के बहार विपक्ष ने प्याज की माला पहनकर किया प्रदर्शन, किसानों का सुनाया दर्द
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra News: महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बढ़ती मुश्किलों को लेकर संसद में विपक्ष ने प्याज की माला पहनकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों की परेशानी को सरकार के सामने रखा।

संसद में प्याज दाम को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन (pic credit; social media)
Maharashtra Parliament Onion Protest: महाराष्ट्र में मानसून ने इस समय नाराजगी दिखाई है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। इसमें सबसे बड़ी मार प्याज की फसल पर पड़ी है। महाराष्ट्र में प्याज किसानों की बढ़ती मुश्किलों को लेकर संसद में विपक्ष ने एक अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने प्याज की माला पहनकर प्याज की गिरती कीमतों को लेकर अपनी आवाज उठाई। विपक्ष ने इस विरोध से किसानों की परेशानी को सरकार के सामने रखा।
महाराष्ट्र के प्याज किसानों की बढ़ती मुश्किलों को लेकर संसद में विरोध का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। NCP-SCP के सांसद निलेश लंके ने प्याज की गिरती कीमतों को लेकर अपनी आवाज उठाई और संसद में प्याज की माला पहनकर किसानों की परेशानी को उजागर किया।
उनका कहना है कि प्याज महाराष्ट्र के किसानों की सबसे प्रमुख फसल है, लेकिन प्याज के दाम इतने कम हो गए हैं कि किसान बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
निलेश लंके का सरकार पर वार
निलेश लंके ने कहा, हमारे महाराष्ट्र के किसान प्याज की खेती पर ही अपनी उम्मीदें लगाते हैं, लेकिन इस बार प्याज के भाव इतनी तेजी से गिर गए हैं कि किसान को नुकसान हो रहा है। किसान देश के अन्नदाता हैं, उनकी मेहनत की कमाई को सही दाम मिलना चाहिए। हम मांग करते हैं कि प्याज के दाम बढ़ाए जाएं ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले।
उनका यह भी कहना था कि अगर प्याज के दाम नहीं सुधरे तो किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी, जिससे खेती से जुड़ी कई मुश्किलें और बढ़ेंगी।
भास्कर भगरे ने भी किया विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र के ही एक और सांसद, भास्कर भगरे ने संसद में प्याज लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्याज की कम कीमतों के चलते किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से इस समस्या को गंभीरता से लेने की अपील की।
प्याज की कीमतों में इतनी गिरावट के कारण किसान अपनी लागत तक भी नहीं निकाल पा रहे हैं। खेती के लिए जो खर्चा हुआ, वो पूरा नहीं हो पा रहा और इस वजह से किसान आर्थिक संकट में फंस रहे हैं। कई किसान अब मजबूर होकर अपनी फसल को सड़क किनारे फेंकने पर मजबूर हैं, जो उनकी हालत को और भी दर्दनाक बना रहा है।
सांसदो ने प्याज के दामों में सुधार की मांग
सांसदों की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्याज के भाव को स्थिर करें और किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएं। अगर प्याज की कीमतें ठीक नहीं हुईं तो किसानों की आमदनी पर बुरा असर होगा और इससे पूरे देश की कृषि अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।
Maharashtra mp nilesh lanke protests in parliament wearing onion garland demanding for farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













