-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Ganna Dar Andolan Ahmednagar Kisan Sangathan Warning District Collector Office Dharna
…तो अहिल्यानगर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना, गन्ना दर मुद्दे पर किसान संगठन आक्रामक
- Written By: आंचल लोखंडे
Farmers Protest: अहिल्यानगर में गन्ना दर को लेकर किसान संगठनों आक्रामक हो गए है। ₹3,500 प्रति टन दर की मांग, नहीं मिलने पर 17 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में धरना की चेतावनी दी।

विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि हुए आक्रामक
Ahilyanagar Farmers: अहिल्यानगर जिले में गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कई चीनी कारखानों ने गन्ने का दर घोषित नहीं किया है। किसानों ने मांग की है कि गन्ने का एकमुश्त भाव ₹3,500 प्रति टन घोषित किया जाए, अन्यथा 17 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय और प्रादेशिक सह-संचालक (चीनी) कार्यालय में धरना आंदोलन किया जाएगा। यह चेतावनी विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और किसानों ने आज हुई बैठक में दी।
अहिल्यानगर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में गन्ना दर और अन्य मुद्दों को लेकर प्रादेशिक सह-संचालक (चीनी) के पहल पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेश हिंगे ने की। इस अवसर पर प्रादेशिक सह-संचालक (चीनी) कार्यालय के अधिकारी, किसान संगठन और जिले के विभिन्न चीनी कारखानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कर्नाटक में ₹4300 मिल रहा है, तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं?
स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के पदाधिकारी रावसाहेब लवांडे, बाळासाहेब फटांगडे, रमेश कचरे, आरले और जिलाध्यक्ष अनिल औताडे सहित कई प्रतिनिधियों ने किसानों की ओर से प्रमुख मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि “कर्नाटक में गन्ने का ₹4,300 प्रति टन दर मिल रहा है, तो महाराष्ट्र के किसानों को यह दर क्यों नहीं दिया जा रहा?”
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
आष्टी में किसानों का भड़का आक्रोश, चक्काजाम कर जमीन अधिग्रहण और ड्रोन सर्वे का किया विरोध
दिल्ली में फिर होगा आंदोलन, अकोला की धरती से किसान नेता राकेश टिकैत ने भरी हुंकार
मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि गन्ने का ₹3,551 प्रति टन दर घोषित नहीं किया गया और पिछला ₹200 प्रति टन बकाया नहीं चुकाया गया, तो गन्ना कटाई नहीं होने दी जाएगी।
साथ ही, उन्होंने मांग की कि
- किसानों के बिल से कर्ज वसूली बंद की जाए,
- कुकडी कारखाने का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए,
- वजन में कटौती (काटा मारना) की प्रथा रोकी जाए, और
- गन्ना डालने के 14 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
किसान प्रतिनिधियों ने यह भी सवाल उठाया कि बकाया राशि पर ब्याज सहित वसूली होगी या नहीं। इन प्रश्नों पर प्रादेशिक सह-संचालक (चीनी) कार्यालय के अधिकारी जवाब देने में असमर्थ रहे।
मीडिया को बैठक से दूर रखने पर नाराजगी
पत्रकारों को बैठक से दूर रखने पर जिलाध्यक्ष अनिल औताडे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि “बैठक किसानों के हित के लिए होती है, तो मीडिया को दूर क्यों रखा गया? आखिर किसानों को जानकारी समाचार माध्यमों के जरिए क्यों नहीं दी जा रही?”
कारखानों को संरक्षण देने का आरोप
बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि कई चीनी कारखाने गन्ने का वजन कम दिखाते हैं, भुगतान में देरी करते हैं और किसानों के साथ पारदर्शिता नहीं रखते। किसान नेताओं का कहना था कि प्रादेशिक सह-संचालक (चीनी) कार्यालय कारखानों को संरक्षण दे रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
ये भी पढ़े: ‘भाजपा एनाकोंडा है, अब इसे रोकना होगा’, मुंबई में गरजे उद्धव ठाकरे, चुनाव आयोग को लिया आड़े हाथ
14 दिनों में भुगतान करना होगा अनिवार्य
बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि कुछ कारखाने “परवडत नाही” (नुकसान का हवाला देते हुए) घोषित दर से कम भुगतान कर रहे हैं। इस पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कारखानों को घोषित दर पर ही भुगतान करना अनिवार्य है।
वनजकाटे, वाहतूक (परिवहन) व अन्य विषयों पर शीघ्र ही एक और बैठक बुलाई जाएगी। अतिरिक्त जिलाधिकारी शैलेश हिंगे ने निर्देश दिए कि गन्ना डालने के 14 दिनों के भीतर भुगतान करना कानूनन अनिवार्य है। साथ ही, कुकडी (श्रीगोंदा) और नाथ (पैठण) कारखानों को किसानों के बकाया भुगतान ब्याज सहित तत्काल करने के आदेश भी जारी किए।
Ganna dar andolan ahmednagar kisan sangathan warning district collector office dharna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














