Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहिल्यानगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP सोमनाथ घरगे का ट्रांसफर, नए SP बने मुम्मका सुदर्शन

Ahilyanagar SP Transfer: अहिल्यानगर में पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे का कार्यकाल पूरा होने से पहले तबादला कर दिया गया, जबकि चंद्रपुर के एसपी मुम्मका सुदर्शन को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 01, 2026 | 04:23 PM

Ahilyanagar SP Transfer (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar News: अहिल्यानगर जिला पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन को अहिल्यानगर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सोमनाथ घरगे ने मई 2025 में अहिल्यानगर के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। उनसे पहले राकेश ओला इस पद पर कार्यरत थे। घरगे के कार्यकाल के दौरान कई अहम घटनाएं हुईं, जिनकी चर्चा पूरे राज्य में रही।

विशेष रूप से, जिला पुलिस बल उस समय विवादों में आया जब एक पुलिस अधिकारी ड्रग्स मामले में शामिल पाया गया। शिरुर में पुणे पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) का एक कर्मचारी इस मामले का मुख्य आरोपी था। जांच में खुलासा हुआ कि जब्त किए गए ड्रग्स को यह कर्मचारी बेच देता था और उसकी जगह आटा रख दिया जाता था।

रिश्वत के मामलों में कार्रवाई

हालांकि, संबंधित कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, लेकिन इस घटना से पुलिस विभाग की छवि को काफी नुकसान पहुंचा। लोकल क्राइम ब्रांच में नियुक्तियों को लेकर भी घरगे पर सवाल उठे। उन्होंने पहले साफ किया था कि केवल बेदाग कर्मचारियों को ही नियुक्त किया जाएगा, लेकिन बाद में उन पर पक्षपातपूर्ण नियुक्तियों के आरोप लगे।

सम्बंधित ख़बरें

पंढरपुर: सोशल मीडिया पर अत्याधिक एक्टिव रहने से पत्नी से नाराज़ था पती, लापता होने का नाटक रच की हत्या

‘ऐसे कार्ड पाकिस्तान में…’, शादी के कार्ड पर टीपू सुल्तान के साथ शिवाजी महाराज का नाम देख भड़के नितेश राणे

सांप का डर और मौत की धमकी; अशोक खरात ने कैसे जाल में फंसाया कारोबारी को? कोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Thane Mulund New Railway Station: ठाणे में नए रेलवे स्टेशन के लिए 149 घरों पर खतरा, पुनर्वसन की मांग तेज

ये भी पढ़े: NEET UG 2026 पर सख्ती: NMC का बड़ा फैसला 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टी पर रोक, नकल रोकने के निर्देश

क्राइम ब्रांच के कामकाज को लेकर विधानसभा में भी सवाल उठे, जिससे जिला पुलिस बल की घरगे के कार्यकाल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने विभिन्न पुलिस स्टेशनों के कर्मचारियों के खिलाफ कई कार्रवाई की। इन बढ़ती कार्रवाइयों ने भी चर्चा बटोरी। इस दौरान जिले में अपराधों में भी वृद्धि देखी गई, खासकर चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं को रोकने में पुलिस को असफलता का सामना करना पड़ा।

गौहत्या के खिलाफ सख्त रुख

पदभार संभालते ही घरगे ने गौहत्या के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की घोषणा की थी। इसके तहत उन्होंने शहर और जिले में सख्त कार्रवाई की। संगमनेर, कोपरगांव और नेवासे में की गई कार्रवाई विशेष रूप से चर्चा में रही। नई नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश के अनुसार, सोमनाथ घरगे को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (AIG) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मुम्मका सुदर्शन को अहिल्यानगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Ahilyanagar sp transfer somnath gharge mummaka sudarshan appointed maharashtra police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2026 | 04:23 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.