दुष्कर्म की घटना से भड़का भंडारा, मासूम को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने निकाला पैदल मार्च
Minor Girl Physical Assault: भंडारा में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में शहर बंद रहा। हजारों नागरिकों और छात्राओं ने मार्च निकालकर आरोपी को कड़ी सजा और त्वरित न्याय की मांग की।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
मासूम से दुष्कर्म के खिलाफ सड़क पर उतरा भंडारा (फोटो नवभारत)
Bhandara Minor Girl Physical Assault Protest: शहर में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में शुक्रवार को भंडारा शहर में अभूतपूर्व जनआक्रोश देखने को मिला। आंबेडकर वार्ड स्थित सामुदायिक भवन के समीप सार्वजनिक शौचालय में हुई इस घटना के बाद नागरिकों में भारी गुस्सा है।
घटना के विरोध में इस आंदोलन में किसी राजनीतिक दल या संगठन का बैनर नहीं था। इसके बावजूद हजारों नागरिक, छात्राएं, महिलाएं, युवक और व्यापारी खुद से आंदोलन में शामिल हुए। शहर बंद को भी काफी समर्थन मिला और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
आरोपी को फांसी दो
प्रदर्शनकारी गांधी चौक पर एकत्र हुए और वहां से मेन रोड होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं की भागीदारी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित बच्ची को जल्द न्याय दिलाने, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
महंगा हुआ डॉक्टर बनना: FRA ने मंजूर की 19 प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की नई फीस; पालघर का यह कॉलेज बना सबसे महंगा
जो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
29 अगस्त को महाराष्ट्र में फिर होगा बड़ा आंदोलन? मराठा आरक्षण को लेकर जालना से निकले मनोज जरांगे की चेतावनी
नवभारत संपादकीय: मोहन भागवत का संदेश, Gen-Z को राष्ट्रविरोधी नहीं मान सकते, नेतृत्व पर भी दी सीख
दुष्कर्म के विरोध में जनआक्रोश (फोटो नवभारत)
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है, ताकि समाज में कानून का भरोसा कायम रहे और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन प्रभावी कदम उठाए।
यह भी पढ़ेः- संत गुरु रविदास के विचारों से बनेगा समरस और सशक्त समाज, छत्रपति संभाजीनगर में BJP का वंदन कलश वितरण समारोह
पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में 30 वर्षीय आरोपी रोहित वासनिक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा खुद को चोट पहुंचाने की जानकारी भी सामने आई है। उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की चर्चा है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
प्रोटेस्ट में छात्राएं सबसे आगे (फोटो नवभारत)
बच्ची और आरोपी दोनों का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ईलाज की जा रही है, इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की है।
