जेल की सुरक्षा में सेंध; अमरावती जेल में चढ़कर बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने दबोचा
Jail Security Breach: अमरावती जेल परिसर में बिना अनुमति मोबाइल से वीडियो बना रहे 22 वर्षीय युवक को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। फ्रेजरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
जेल सुरक्षा में सेंध (सोर्स: AI)
Amravati Jail Security Breach: जिला मध्यवर्ती कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का मामला सामने आया है। जेल परिसर में बिना अनुमति मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे 22 वर्षीय युवक को सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान आरिफ आबिद खान खान, निवासी लालखड़ी, फातिमा नगर, अमरावती के रूप में हुई है। मामले में जेल सुरक्षा कर्मी विपिन छगनराव राठौड़ की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
नए एंट्री गेट पर चढ़कर बना रहा था वीडियो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विपिन राठौड़ जिला मध्यवर्ती कारागार परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आरोपी आरिफ खान जेल के नए निर्माणाधीन प्रवेश द्वार पर चढ़ गया। वह अपने मोबाइल फोन से जेल के अंदरूनी परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
परिवार साथ दे तो… स्कूलों के 50 मीटर दायरे में जंक फूड बैन, लेकिन एक्शन प्लान पर घिरे FDA तुकाराम मुंढे
Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर
नागपुर रेलवे स्टेशन पर DRI का बड़ा एक्शन! ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया ₹3.09 करोड़ का विदेशी सोना
जेल स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसके मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें कारागार परिसर के भीतर बनाए गए कई वीडियो पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन वीडियो के लिए अमरावती जेल प्रशासन से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
आरोपी के मोबाइल में जेल परिसर की अनधिकृत रिकॉर्डिंग मिलने के बाद मामले की सूचना फ्रेजरपुरा पुलिस को दी गई। जेल सुरक्षा कर्मी विपिन राठौड़ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरिफ आबिद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि युवक ने जेल परिसर का वीडियो किस उद्देश्य से बनाया था और रिकॉर्ड किए गए वीडियो का कहीं अन्यत्र इस्तेमाल तो नहीं किया गया।
जेल जैसे संवेदनशील परिसर की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
