Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त

Operation Washout: वर्धा में पुलिस के 'वॉशआउट' अभियान में अवैध शराब के 162 मामले दर्ज हुए। 169 आरोपियों पर कार्रवाई कर 1.40 करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 09, 2026 | 11:05 AM

ऑपरेशन वॉशआउट के द्वौरान जब्त अवैध शराब (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Police Operation Washout: वर्धा जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए वर्धा पुलिस ने 5 से 6 अगस्त के बीच विशेष ‘वॉशआउट’ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में एक साथ कार्रवाई करते हुए अवैध देशी-विदेशी शराब बिक्री के 33 मामले तथा हाथभट्टी शराब बिक्री के 129 मामले दर्ज किए।

कुल 162 मामलों में 169 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस दौरान शराब और उससे संबंधित अन्य मुद्देमाल समेत करीब 1 करोड़ 40 लाख 66 हजार 190 रुपये का माल जब्त किया। अचानक हुई इस व्यापक कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

पहले से ही थी पुलिस की नजर

पुलिस के अनुसार वर्धा जिले में अवैध शराब बनाने और बड़े पैमाने पर उसका भंडारण किए जाने की गोपनीय जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने पिछले पांच-छह दिनों से शहर से सटे इलाकों, गांवों के बाहर, जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित अवैध शराब भट्टियों तथा बिक्री केंद्रों पर निगरानी शुरू कर दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त

महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत

स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश

236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी

बाहरी जिलों से चोरी-छिपे लाई जाने वाली देशी और विदेशी शराब के संभावित ठिकानों पर भी नजर रखी गई। 5 अगस्त की सुबह 6 बजे पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। अभियान में उपविभागीय पुलिस अधिकारियों के साथ 47 पुलिस अधिकारी और विभिन्न शाखाओं के कुल 315 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ेः- यवतमाल में सोलर केबल चोरी का पर्दाफाश, तांबा निकाल कबाड़ में बेचते थे, स्कॉर्पियो समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस की अचानक और व्यापक कार्रवाई से अवैध शराब बनाने, उसका भंडारण करने तथा बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा समेत विभिन्न पुलिस टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आने वाले दिनों में भी अचानक छापेमारी और सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए गए हैं।

Wardha police operation washout illegal liquor 162 cases 169 accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Liquor smuggler
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • police raided
  • Stop illegal liquor sale
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.