-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- 16 Villages Of Sangamner Tehsil Are Facing Severe Water Crisis
संगमनेर तहसील में गंभीर जल संकट का खतरा, बूंद-बूंद पानी को तरसे 16 गांव
- Written By: किर्तेश ढोबले
अहमदनगर के संगमनेर तहसील में हालत चिंताजनक है। यहां पर बूंदाबांदी के अलावा बारिश नहीं हुई है। इस वजह से बारिश के दिनों में भी यहां टैंकरों से पानी आपूर्ति करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 16 गांवों सहित 55 बस्तियों में 13 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।

जल संकट से जूझ रहे हैं 16 गांव (फोटो सौजन्य-नवभारत)
संगमनेर: महाराष्ट्र समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। कई बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। जबकि कई जगह ज्यादा बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की भी घटनाएं देखने को मिली है। वहीं, राज्य में कुछ जगह ऐसी भी है कि इन इलाकों में बारिश ने अब तक दस्तक नहीं दी है। बारिश न होने के कारण यहां के लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यहां के लोगों को टैंकरों के जरिए पानी की आपुर्ती की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अहमदनगर के संगमनेर तहसील में हालत चिंताजनक है। यहां पर बूंदाबांदी के अलावा बारिश नहीं हुई है। इस वजह से बारिश के दिनों में भी यहां टैंकरों से पानी आपूर्ति करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, 16 गांवों सहित 55 बस्तियों में 13 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। आसपास के इलाकों में अब भी छोटे-बड़े तालाब, सीमेंट के बांध अभी भी सूखे हैं।
बारिश के मौसम के दो महीने खत्म हो चुकें है। अगस्त आधा बीत चुका है, फिर भी संगमनेर तहसील में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई है। इससे रिसाव वाले तालाब सूखे हैं। रिमझिम बारिश से खरीफ की फसलें काफी अच्छी हुई हैं। लेकिन, किसानों को यह डर सताने लगा है कि बारिश न हो तो आगे गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पिता की कमी और आंखों में आंसू: राहुरी उपचुनाव में अक्षय कर्डिले ने किया मतदान; भावुक होकर पिता को किया याद
राहुरी उपचुनाव से पहले प्राजक्त तनपुरे को बड़ी राहत; चीनी फैक्ट्री मामले में ‘ईडी’ जांच पर कोर्ट का अहम फैसला
Rahuri Bypoll: ‘मैंने अभी महाविकास आघाड़ी नहीं छोड़ी है’, प्राजक्त तनपुरे का बयान, राहुरी उपचुनाव में खलबली
Rahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
यह भी पढ़ें:- अमरावती जिले में भारी बारिश के बावजूद में जलसंकट, जलापूर्ति में विलंब, नागरिकों में रोष
इन गांवों में सूखे की स्थिति
दूसरी ओर, पोखरी बालेश्वर, कर्जुले पठार, गुंजालवाड़ी पठार, कौठे मलकापुर, पानोडी, निमोन, नन्नज, निमगांव जाली, पारेगांव बुद्रुक, सायखिंडी गांवों समेत हिवरगांव पठार गांव के अंतर्गत आने वाली आदिवासी बस्तियों में अभी तक भारी बारिश नहीं हुई है। यहां अभी भी सूखे की स्थिति बनी हुई है। इन गांवों और बस्तियों में अभी भी 13 टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही हैं।
भीषण जल संकट उत्पन्न होने की आशंका
एक तरफ मुला और प्रवरा दोनों नदियां उफान पर हैं। जिससे नदी किनारे के किसानों की पानी की समस्या दूर हो गई है। वहीं दूसरी ओर उक्त गांव आज भी प्यासे हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण कुछ किसानों के बोरवेल और कुओं का जलस्तर थोड़ा बढ़ गया है। लेकिन, वह पानी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगा। सूखे को दूर करने के लिए तहसील में भारी बारिश की आवश्यकता है। तभी 16 गांवों सहित 55 बस्तियों में टैंकर बंद होंगे। अन्यथा भीषण जल संकट उत्पन्न हो जायेगा।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश ने मचाया हाहाकार, वर्षाजनित घटनाओं में 28 की मौत
16 गांवों 13 टैंकरों से पानी की आपूर्ति
तहसील में भारी बारिश के कारण कुछ गांवों में कुओं और बोरवेलों का जल स्तर कुछ हद तक बढ़ा है। इसलिए, पंचायत समिति द्वारा ऐसे 21 गांवों सहित 76 बस्तियों में पेयजल टैंकर बंद कर दिए हैं। फिलहाल 16 गांवों और 55 बस्तियों में 13 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान यदि इन इलाकों में भारी बारिश हुई तो जिन गांवों में टैंकर चल रहे हैं, वहां की पानी की समस्या हल हो जाएगी। स्थानीय लोगों को राहत मिल जाएगी।
16 villages of sangamner tehsil are facing severe water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
Jul 11, 2026 | 07:33 AMNavabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
Jul 11, 2026 | 07:30 AMTrump Iran Threat: ट्रंप की चेतावनी, अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी इतिहास की सबसे बड़ी तबाही
Jul 11, 2026 | 07:28 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 07:27 AMदिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 07:20 AMबहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं
Jul 11, 2026 | 07:20 AM‘मेरी एक्टिंग नहीं, मेरा शरीर देखा जाता है’ अंजलि आनंद का खुलासा, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Jul 11, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














