-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Water Crisis In Amravati District Despite Heavy Rains
अमरावती जिले में भारी बारिश के बावजूद में जलसंकट, जलापूर्ति में विलंब, नागरिकों में रोष
- Written By: शुभम सोनडवले
इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है तथा डेढ़ माह में अमरावती जिले में अब तक अच्छी व संतोषजनक बारिश हो चुकी है। इस बरसात से कुएं, नल कूंपनों, हैंडपम्पों का जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन क्षेत्र में नल योजना का पानी वहीं ढाई कदम की चाल जैसा ही मिल रहा है। नल योजना को लेकर लोगों में भारी रोष है।

तलेगांव दशासर में जलसंकट
तलेगांव दशासर (सं). इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है तथा डेढ़ माह में अमरावती जिले में अब तक अच्छी व संतोषजनक बारिश हो चुकी है। इस बरसात से कुएं, नल कूंपनों, हैंडपम्पों का जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन क्षेत्र में नल योजना का पानी वहीं ढाई कदम की चाल जैसा ही मिल रहा है। नल योजना को लेकर लोगों में भारी रोष है।
नलों में नहीं आ रहा पानी
उल्लेखनीय है कि ग्राम में 2.78 करोड़ रुपये की पूरक जलापूर्ति योजना पूरी तरह फ्लाप सिद्ध हो गयी है। इस योजना के तहत ग्राम की सारी अच्छी सड़कों को खंडहर बनाया गया व पाइप लाइनों को बिछाकर हर घर नल लगाए गए। परन्तु इन नलों में आज तक एक बूंद भी जल नहीं आया है। वहीं अब पिछले 6/7 माह पूर्व से जल जीवन मिशन के तहत 10 करोड़ की लागत से जल शुद्धिकरण उपकरण व बेम्बला नहर से जलवितरण व्यवस्था का काम भी शुरू है जिसके लिए पिछले समय मे बची खुची सड़कें खुदाई कर गांव के मुख्य रास्तों सत्यानाश किया जा रहा है। देखना यह है कि 6 माह की डेडलाइन वाला यह काम सात माह से भी अधिक का समय होने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हुआ है, जबकि यह काम और 6 माह तक पूरा होने की कोई संभावना नहीं। अब पिछले 2.78 करोड की पूरक जलापूर्ति योजना का काम पूरा हुआ भी नही और अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार रफूचक्कर हो गया और लोगों के घरों के सामने नाममात्र नलके लगे हैं, जो हर घर नल और नलों में कब आएगा जल के नाम पर आंसू बहा रहे हैं।
जलजन्य बीमारियों से मरीजों की अस्पताल में भीड़
बारिश से जलजन्य बीमारियों की बाढ़ सी आ गयी है। सरकारी दवाखाने व निजी अस्पतालों में मरिजो की भीड़ देखने मिल रही है। जिसमें बुखार, सर्दी, खांसी व बदन दर्द के साथ ही पेट की बीमारियों के मरीज देखे जा रहे है। यहां की अधिकांश बस्तियों में लोगो को जलापूर्ति के लिए हैंड पम्पों, कुओं का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन यह हैंडपंप, कुएं गंदगी से भरी नालियों के पास है। यहाँ के वार्ड नं। 2 के महाकाली कुएं के पास 4-5 फीट पर लेंडी नाला है जो गंदगी की पनाहगाह बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
हैंडपंपों में दूषित पानी से स्वास्थ्य का खतरा
वार्ड क्र. 2 के ही झोपड़पट्टी में बावनकर के घर पास बनी हैंड पम्प भी नाली से सटी है। वहीं बरसात का पानी भी उसमें रिसता हैं। इस हैंडपंप के पानी ने पिछले वर्ष लगभग 25 से अधिक लोग डायरिया बीमारी से परेशान है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने हैंड पंप के पानी को पीने दूषित व पीने योग्य नहीं होने का प्रमाणित किया। लेकिन ग्राम पंचायत ने अब तक उस जगह नल कूंपनों का प्रबंध किया और ना ही दूसरे वैकल्पिक हैंडपंप ही वहां अन्य जगह खोदी, जिससे इस हैंडपंप का दूषित पानी पीने उस क्षेत्र के नागरिक मजबूर है। प्रशासन उनकी सेहत का संज्ञान लेने तैयार नहीं है।
शीघ्र होगी जलापूर्ति
सरपंच मीनाक्षी ठाकरे ने कहा, “एक दो दिन में इस वार्ड के नई पाइप लाइनों के वाल्व की जानकारी पेयजल आपूर्ति के देखभाल करने वाले कर्मियों को संबंधित ठेकेदार सुपरवाइजर हासिल कराने के बाद नल योजना का पानी नलों में आयेगा।”
Water crisis in amravati district despite heavy rains
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMMangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Jul 11, 2026 | 08:23 AMस्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










