- Hindi News »
- Maharashtra »
- A Souvenir Stall Will Become A New Attraction For The Visitors At The Motibag Narrow Gauge Rail Museum In Nagpur
नागपुर में ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव व पर्यटन का आनंद एक ही जगह, मोतीबाग के नैरो गेज रेल म्यूजियम में बनेगा स्मारिका स्टाल
मोतीबाग स्थित छोटी लाइन रेल संग्रहालय नागपुर शहर के बीच एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल के साथ-साथ, सामान्य नागरिकों, विद्यार्थियों और आगंतुकों को रेल इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी प्रदान करने के स्थल के रूप में विख्यात है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नागपुर में स्मारिका स्टाल बनेगा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: मोतीबाग स्थित छोटी लाइन रेल संग्रहालय नागपुर शहर के बीच एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल के साथ-साथ, सामान्य नागरिकों, विद्यार्थियों और आगंतुकों को रेल इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी प्रदान करने के स्थल के रूप में विख्यात है। छोटी लाइन की यादें और इतिहास संजोने वाला देश के संग्रहालयों में से एक प्रमुख तथा प्रसिद्ध संग्रहालय है।
इस संग्रहालय में स्थापित ऐतिहासिक धरोहरों जैसे नैरो गेज भाप और डीजल इंजन, नैरो गेज कोच और मालगाड़ी डिब्बे, आकर्षक प्रतिकृतियाँ म्यूजियम परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के वन पर्यटन को ध्यान में रखते हुए प्रतिकृतियों में वन्य प्राणियों को विशेष महत्व दिया गया है ताकि बच्चों एवं वयस्कों में आकर्षण बना रहे।
म्यूजियम में टॉय ट्रेन और जॉय राइड भी
इससे म्यूजियम परिसर की शोभा अत्यंत ही आकर्षक एवं मनमोहक हो गई है। शेर, सांभर, हिरण, चीतल, सारस की प्रतिकृतियों के साथ आगंतुक सेल्फी फोटो लेकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। इनके अलावा इस म्यूजियम में टॉय ट्रेन की जॉय राइड, साथ ही हरे-भरे लॉन, बच्चों के लिए उपलब्ध विभिन्न प्रकार के झूले और राइड का भी आनंद आने वाले दर्शक उठा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
संग्रहालय में ‘स्मारिका स्टाल’ आकर्षण का केंद्र
जल्द ही इस संग्रहालय में ‘स्मारिका स्टाल’ के रूप में एक और आकर्षण जुड़ने जा रहा है। एक नैरो गेज के सवारी डिब्बे को सुंदर आंतरिक सज्जा प्रदान करने के साथ इसे वातानुकूलित भी किया जाएगा। इसमें रेल विभाग से जुड़ी विभिन्न स्मारिकाएं जैसे, रेल इंजन व डिब्बे के मॉडल, की-चेन, फ्रिज मैगनेट, पेंटिंग, चित्र, टी-शर्ट, कैप आदि आगंतुकों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध होगी।
संग्रहालय में आने वाले आगंतुकों को यह स्मारिकाएं संग्रहालय की स्मृतियों को ताज़ा रखेंगी एवं उनके घर की शोभा भी बढ़ाएंगी। इस स्मारिका स्टाल का संचालन निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
‘सेल्फी पॉइंट’ और रिवॉलविंग रेस्टोरेंट
आगंतुकों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एक स्टीम इंजन की आकृति वाला संग्रहालय का साइन बोर्ड कामठी रोड पर भी लगाया जा रहा है। फाइबर से बना यह आकर्षक साइन बोर्ड आगंतुकों के लिए एक ‘सेल्फी पॉइंट’ भी बनेगा। इसके साथ ही खान-पान की सुविधा प्रदान करने हेतु जल्द ही इस संग्रहालय में स्थित देश के एकमात्र रिवॉलविंग रेस्टोरेंट को पुनः प्रयास किया जा रहा है तथा इसके लिए निविदाएं भी मंगाई गई हैं।
A souvenir stall will become a new attraction for the visitors at the motibag narrow gauge rail museum in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:14 PMइंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














