-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 9 Lakh Ladli Sisters No Longer Get Benefit Of Ladki Bahin Yojana Know What Reason
महाराष्ट्र : 9 लाख लाडली बहनों को ‘लाडकी बहीण योजना’ का अब नहीं मिलेगा लाभ, जानें क्या है वजह?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिव्यांगजन विभाग से लाभ पाने वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखा जाएगा। 2.5 लाख महिलाएं ऐसी हैं जो वाहन चलाती हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो मापदंडों पर खरी नहीं उतरती हैं।

मुख्यमंत्री - माझी लड़की बहिन योजना, कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डेस्क : मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के अंतर्गत अपात्र महिलाओं की संख्या 9 लाख हो जाएगी। इससे पहले आर्थिक मापदंडों के आधार पर 5 लाख महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया था। अब इसमें 4 लाख महिलाओं का और समावेश होने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इससे राज्य सरकार को 945 करोड़ रुपये की बचत होगी। 5 लाख महिलाएं नमो शेतकरी योजना और लाडली बहन योजना का लाभ उठा रही हैं। इन महिलाओं को लाडली बहन योजना से केवल 500 रुपये मिलेंगे, जबकि नमो शेतकरी योजना से उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे।
लाभ पाने वाली महिलाएं योजना से रहेंगी बाहर
दिव्यांगजन विभाग से लाभ पाने वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखा जाएगा। 2.5 लाख महिलाएं ऐसी हैं जो वाहन चलाती हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो मापदंडों पर खरी नहीं उतरती हैं और उन्होंने यह पैसा वापस करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
भाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
नागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
सरकार अब योजना के लिए नये मापदंड लागू करेगी। सरकार अब यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने जा जा रही रही है कि योजना का लाभकेवल पात्र महिलाओं को ही मिले। योजना की महिला लाभार्थियों को हर साल जून महीने में बैंक के साथ ई-केवाईसी पूरा करना होगा और जीवन प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा. ई-केवाईसी हर साल 1 जून से 1 जुलाई के बीच करवाना होगा।
29 प्रतिशत लाभार्थी 30-39 साल की
सबसे अधिक 29 प्रतिशत लाभार्थी 30-39 साल की आयु वर्ग से हैं, इसके बाद 25.5 प्रतिशत 21-29 की आयु वर्ग से और 23.6 प्रतिशत 40-49 साल की आयु वर्ग से हैं। 60 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं की संख्या केवल 5 प्रतिशत है। यह योजना पिछले साल जुलाई में शुरू की गई थी।
विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता में आने के बाद कहा कि वादा निभाया जाएगा और आने वाले बजट में इस आशय की घोषणा की उम्मीद है। नई महायुति सरकार ने अयोग्य लाभार्थियों को हटाने के लिए समीक्षा का आदेश दिया. अब तक, 5 लाख लाभार्थियों को सूची से बाहर किया गया है. अधिकारियों का अनुमान है कि यह संख्या बढ़कर 15 लाख हो सकती है।
83% विवाहित महिलाएं हैं लाभार्थी
महाराष्ट्र सरकार की ‘मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिन योजना’ की लाभार्थियों में से 83 प्रतिशत विवाहित महिलाएं हैं. समझा जाता है कि महाराष्ट्र में नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत में इस योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस योजना के तहत, 21 से 65 वर्ष की आयु की विवाहित, तलाकशुदा, विधवा, परित्यक्त या निराश्रित महिलाओं तथा 2.50,000 रुपये प्रति वर्ष से कम पारिवारिक आय वाली महिलाओं को राज्य सरकार 1,500 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करती है।
इस योजना के तहत घर की एक अविवाहित महिला को ही यह सहायता प्रदान की जाती है. इस योजना के तहत अब तक करीब 2.5 करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं. हालांकि सरकार अब अपात्रों को बाहर करने के लिए जांच कर रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
नामों में विसंगतियों में होगा संशोधन
जो महिलाएं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाती हैं और जिनकी आय 2.5 लाख इस योजना के तहत लगभग 16.5 लाख महिलाओं के खातों में सीधे पैसा भेजे जाने के बाद, आवेदन में दिए गए नामों और जिस बैंक खाते में पैसा जमा किया गया था, उसके नामों में विसंगतियां पाई गईं। ऐसे लाभार्थियों की जिला स्तर पर पुनः जांच की जाएगी तथा अपात्र पाए जाने वालों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा, खबर है कि जिन महिलाओं का आधार कार्ड इस योजना से लिंक नहीं होगा उन्हें भी इस योजना से बाहर रखा जाएगा।
9 lakh ladli sisters no longer get benefit of ladki bahin yojana know what reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Plot Fraud Case: जांच में सहयोग करने वाले को पुलिस ने दिखाया ‘फरार’! HC ने फटकार लगाते हुए दी जमानत
Jun 29, 2026 | 02:27 PMCabinet Secretariat Recruitment 2026: मंत्रिमंडल सचिवालय में सीनियर फील्ड ऑफिसर बनने का मौका, लाखों की सैलरी
Jun 29, 2026 | 02:24 PMभाईंदर-घोड़बंदर कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 17,036 करोड़ की परियोजना से सफर होगा आसान
Jun 29, 2026 | 02:22 PMइतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
Jun 29, 2026 | 02:17 PMदमोह में दर्दनाक हादसा: रिवर्स हो रहे ट्रक ने 2 साल की मासूम को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Jun 29, 2026 | 02:10 PMजानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
Jun 29, 2026 | 02:08 PMधारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
Jun 29, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM











