-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India U19 Team Grand Welcome After Winning U19 World Cup 2026 Record Sixth Title
अंडर-19 वर्ल्ड कप के ‘शेरों’ की घर वापसी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, जानिए आयुष म्हात्रे की मां ने क्या कहा?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Under-19 Cricket Team: अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम स्वदेश लौट आई है। खिलाड़ियों का एयरपोर्ट पर परिवार और फैंस ने जोरदार स्वागत किया।

भारतीय अंडर-19 की विश्व विजेता टीम लौटी भारत (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Under-19 World Cup Team arrived back in Country: अंडर-19 विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम का रविवार को शानदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे, जिन्होंने युवा खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया। भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।
भारत ने जीता रिकॉर्ड छठा खिताब
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई और भारत ने 100 रन से बड़ी जीत दर्ज की। भारत इससे पहले साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप जीत चुका था और अब छठी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
कप्तान आयुष म्हात्रे और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मुंबई एयरपोर्ट पर आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस दौरान टीम इंडिया के युवा स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए फैंस व खुद उनके परिवार वाले पहुंचे थे। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के माता-पिता, चाची और बहनोई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
आयुष म्हात्रे की मां का बयान
फाइनल मैच में 53 रन की अहम पारी खेलने वाले म्हात्रे के पिता योगेश कमलाकर म्हात्रे ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके पास इस उपलब्धि को बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं और बेटे की मेहनत रंग लाई है। वहीं, उनकी मां ने भी गर्व जताते हुए कहा कि बचपन से क्रिकेट के लिए की गई मेहनत का फल अब मिला है और परिवार इस जीत का जश्न मनाएगा।
#WATCH | Virar, Maharashtra | The residence of Ayush Mhatre, captain of the ICC Under-19 Cricket World Cup champion team, beautifully decorated with flowers to welcome him upon his arrival in India. pic.twitter.com/IuxPoCFX8O — ANI (@ANI) February 8, 2026
सम्मान समारोह की तैयारी
बताया जा रहा है कि सभी खिलाड़ी फिलहाल अपने-अपने घर जाएंगे और बाद में बीसीसीआई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। चूंकि इस समय भारत और श्रीलंका में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप भी खेला जा रहा है, इसलिए समारोह की तारीख बाद में तय की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs USA मैच के बाद वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर आई बड़ी खबर, सूर्यकुमार यादव ने बताया- अब कैसी है उनकी फिटनेस
7.5 करोड़ रुपये का इनाम घोषित
भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए 7.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और हर मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया। ऋषिकेश कानिटकर की कोचिंग में टीम ने सुपर सिक्स चरण में पाकिस्तान को भी हराया था, जो इस अभियान की बड़ी जीतों में से एक रही। इस तरह युवा भारतीय टीम ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में एक बार फिर भारत का दबदबा साबित कर दिया।
India u19 team grand welcome after winning u19 world cup 2026 record sixth title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMFlipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














