-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Mahamandaleshwar Gyandas Maharaj Car Stone Pelting Incident
उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर हमला, अज्ञात युवकों ने किया पथराव, पुलिस कर रही जांच
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Mahamandaleshwar Car Attacked: देवास से लौट रहे महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की स्कॉर्पियो पर देर रात अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। घटना में कार के कांच टूट गए, जबकि महाराज सुरक्षित हैं।

उज्जैन महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज(फोटो सोर्स-नवभारत)
Ujjain Crime News: श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की कार पर अज्ञात युवकों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। हमले में ज्ञानदास महाराज और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी स्कॉर्पियो कार के आगे के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद संत समाज में नाराजगी और चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सदावल रोड स्थित आश्रम में रहने वाले महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज मंगलवार रात करीब 12:30 बजे देवास से लौटकर अपने आश्रम जा रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो जैसे ही हनुमानगढ़ी क्षेत्र के पास पहुंची, वहां मौजूद चार अज्ञात युवकों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। देर रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही भी कम थी।
वाहन नहीं रोकने पर किया पथराव
महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के अनुसार वाहन चालक ने संदिग्ध युवकों को देखकर गाड़ी नहीं रोकी और आगे बढ़ने का प्रयास किया। इसके बाद युवकों ने कार पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में स्कॉर्पियो के सामने के कांच टूट गए। घटना से वाहन में सवार लोग घबरा गए, लेकिन किसी को शारीरिक चोट नहीं आई। अंधेरा होने और घटना तेजी से होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे
Amravati News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार से मारपीट, महिला का विनयभंग
Bhandara News: दो जगह छापेमारी, 2.85 लाख का सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त
MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक
संत समाज की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
घटना के बाद ज्ञानदास महाराज सीधे महाकाल थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हाल के समय में संत समाज से जुड़े लोगों के साथ होने वाली घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से संतों और धार्मिक व्यक्तित्वों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद संत समाज के कई लोगों ने भी चिंता व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें: नागदा में लैंक्सेस कंपनी के HCL टैंक में लगी भीषण आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
पुलिस ने शुरू की जांच
महाकाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दावा किया है कि उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
Ujjain mahamandaleshwar gyandas maharaj car stone pelting incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुसाइड अटैक से हड़कंप, धमाके में लोगों के उड़े चीथड़े, 7 लोगों की मौत
Aug 02, 2026 | 08:37 PMपंचर और चाबी बनाने वालों के थे बच्चे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर BJP नेता रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
Aug 02, 2026 | 08:35 PMसिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PMआगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PMआषाढी वारी में लालपरी की बल्ले-बल्ले! एसटी महामंडल को हुई करोड़ों की कमाई, मंत्री सरनाईक ने बताया अमाउंट
Aug 02, 2026 | 08:28 PMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार पर खत्म हुआ इंतजार, सोमवार को हो सकता है बड़ा फैसला; 18 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ
Aug 02, 2026 | 08:15 PMFriendship Day पर सुहाने मौसम ने बढ़ाई रौनक, नासिक में त्र्यंबकेश्वर से इगतपुरी तक पर्यटन स्थल गुलज़ार
Aug 02, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM
102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर
Aug 02, 2026 | 07:53 PM
प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM














