102 डिग्री बुखार में भी नहीं टूटा हौसला, अरुंधति ने गोल्ड जीतकर भारत को दिलाया मान, जानें कैसे तय किया सफर

Commonwealth Games 2026 में कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने 102 डिग्री बुखार के बावजूद महिला 70kg वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहनी।

Women's 70kg Boxing Arundhati Chaudhary: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सरों ने 7 गोल्ड मेडल जीते। कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने महिला 70 kg बॉक्सिंग में इंग्लैंड की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 102 डिग्री बुखार के बावजूद वे हार नहीं मानी। उनकी ऐतिहासिक जीत पर पूरे राजस्थान में जश्न का माहौल है। फाइनल मुकाबले से ठीक पहले उनका बदन 102 डिग्री बुखार से तप रहा था, लेकिन यह मौका वो गवाना नहीं चाहती थी। उन्होंने फाइनल में उतरकर अपनी कमजोरी को पछाड़कर देश के लिए गोल्ड मैडल जीता। उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। अरुंधति चौधरी ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी तपस्या की उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस वीडियो में जानिए कि कैसे उन्होंने अपने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल तक का सफर तय किया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com