महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महा-ऐलान; 188 करोड़ के सामाकोटा बैराज से बदलेगी 18 गांवों की किस्मत

CM Mohan yadav Big Announcement: महिदपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने 188.42 करोड़ के सामाकोटा बैराज का किया लोकार्पण, डोंगला फोरलेन की घोषणा, 11 हजार किसान परिवारों को मिलेगी सिंचाई सौगात।
Madhya Pradesh is emphasizing innovation and entrepreneurship to generate new employment opportunities for youth
मोहन यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahidpur Samakota Barrage Project 2026: महिदपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 188.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज परियोजना का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिदपुर से उनका विशेष लगाव रहा है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की कि डोंगला होते हुए नया फोरलेन मार्ग बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिदपुर का ऐतिहासिक, धार्मिक और आर्थिक महत्व है तथा यहां परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं।

एमपी सरकार किसान हितैषी सरकार- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा गया है तथा सोयाबीन की भावांतर राशि भी किसानों को दी गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है, जिसे अगले पांच वर्षों में बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों के लिए सांसद अनिल फिरोजिया ने क्या कहा?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि सामाकोटा बैराज के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि महिदपुर क्षेत्र में कई बड़े विकास कार्य चल रहे हैं। गरोठ रोड और आगर रोड फोरलेन परियोजनाओं के साथ चितावद में रुदाहेड़ा डेम का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कोटा-आलोट-महिदपुर-नागदा के बीच नई ट्रेन चलाने तथा नारायणा से डोंगला तक नया मार्ग बनाने की बात भी कही।

सीएम मोहन यादव ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान सामाकोटा बैराज के अलावा 19 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया। इनमें महाविद्यालय भवन, तीन नए स्कूल भवन, मोचीखेड़ा में नया विद्युत उपकेंद्र तथा झारड़ा क्षेत्र में निर्मित 13 उप स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल हैं।

क्या है सामाकोटा बैराज परियोजना?

सामाकोटा बैराज परियोजना छोटी कालीसिंध नदी पर बनाई गई है। इसकी जल संग्रहण क्षमता 17.57 मिलियन घन मीटर है और इसके माध्यम से 7,236 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना से झारड़ा तहसील के 18 गांवों के लगभग 11,093 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। बैराज की लंबाई 1,010 मीटर और ऊंचाई 13 मीटर है। परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बड़ी सौगात मिली है और कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com