- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Drugs Smuggling Case Kala Bundela Arrested From Gujarat
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, इनामी बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Ujjain Drug Smuggling Case: पुलिस ने ड्रग्स तस्करी मामले में इनामी बदमाश जयेश उर्फ काला बुंदेला को गुजरात के द्वारका से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं।

आरोपी का जुलूस निकालती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Kala Bundela Arrested: उज्जैन पुलिस को ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता मिली है। पुलिस ने बुंदेला गैंग के सक्रिय सदस्य और इनामी बदमाश जयेश उर्फ काला बुंदेला को गुजरात के द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अप्रैल 2026 से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।
एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम राजस्थान होते हुए गुजरात के द्वारका पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उज्जैन लाकर निकाला जुलूस
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उज्जैन लाया गया, जहां शुक्रवार रात शिवशक्तिनगर क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला गया। इसके बाद चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मंदसौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 173 किलो मादक पदार्थ बरामद
मुरैना में कथित हनीट्रैप मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, व्यवसायी से रुपये और गहने ऐंठने का आरोप
सागर का ‘जिंदा’ गांव: नाम सुनते ही चौंक जाते हैं लोग, इसके पीछे छिपी है रहस्यमयी लोककथा
Satna News: सेंट्रल जेल में गांजा-शराब सप्लाई की कथित डील का ऑडियो वायरल, ASI राजेंद्र चौधरी सस्पेंड
राजस्थान के तस्कर से खरीदी थी एमडी ड्रग्स
उज्जैन पुलिस की पूछताछ में काला बुंदेला ने खुलासा किया कि उसने एमडी ड्रग्स राजस्थान के कुख्यात तस्कर अमजद उर्फ लाला से खरीदी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस अब राजस्थान और मध्यप्रदेश में फैले ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जयेश उर्फ काला बुंदेला के खिलाफ उज्जैन के विभिन्न थानों में मारपीट, अवैध शराब तस्करी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों सहित 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें : Shahdol News: निलंबित प्रधान आरक्षक विवेकानंद तिवारी ने शेयर किए दस्तावेज, कहा- बिना सूचना दिए छुट्टी नहीं ली
चाचा की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था नाम
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में चिमनगंज मंडी पुलिस ने काला बुंदेला के चाचा धर्म उर्फ धम्मू बुंदेला को 28 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क में छिंछू उर्फ यशवंत बुंदेला और जयेश उर्फ काला बुंदेला की भूमिका भी है। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे बुंदेला गैंग के नेटवर्क, ड्रग्स सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है।
Ujjain drugs smuggling case kala bundela arrested from gujarat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी मामले का बड़ा खुलासा, इनामी बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार
Jun 06, 2026 | 02:06 PMचमकी इमारतें, नहीं सुधरी व्यवस्था, 1100 करोड़ खर्च; फिर भी मेडिकल में 22 जरूरी टेस्ट की सुविधा नहीं
Jun 06, 2026 | 02:01 PMमुंबई में दिल्ली हादसे के बाद BMC सख्त, होटलों-बारों में 20 जून तक चलेगा जांच अभियान; अवैध निर्माणों पर एक्शन
Jun 06, 2026 | 02:00 PMदुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकला ये, ऐसा कारनामा कि देख BJP भी हुई हैरान
Jun 06, 2026 | 01:55 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर्स को बिजनेस के लिए मिलेगी 2 लाख तक की मदद, जानें कैसे उठाएं फायदा
Jun 06, 2026 | 01:44 PMमंदसौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 173 किलो मादक पदार्थ बरामद
Jun 06, 2026 | 01:42 PMगहरी नींद का उठाया फायदा, नागपुर के पास ट्रेन में चोरी; RPF-GRP ने 48 घंटे में सुलझाया केस
Jun 06, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM













