-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Two Brothers Die Road Accident While Traveling To Family Function Ujjain
गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर रूप से घायल
- Reported By: अजय नीमा
Road Accident In Ujjain:उज्जैन में गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत (फोटो सोर्स- नवभारत)
Two brothers killed In Road Accident Ujjain: उज्जैन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार मरंडवा गांव निवासी 80 वर्षीय पीरूलाल मोथलिया और उनके छोटे भाई 75 वर्षीय भागीरथ मोथलिया अपने पोते अभिषेक के साथ बाइक से उज्जैन जा रहे थे। अभिषेक बाइक चला रहा था। तीनों नागझिरी क्षेत्र में अपने भांजे के यहां आयोजित गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
बताया गया है कि गांव से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज गति से आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
ड्रग्स, हवाला और लग्जरी लाइफस्टाइल का कनेक्शन! उज्जैन पुलिस ने तस्कर की मर्सिडीज जब्त कर खंगाला नेटवर्क
महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस में घमासान, अनुशासन बनाए रखने के लिए कांग्रेस ने थमाया नोटिस
शहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
दो भाइयों की मौत, पोते की हालत गंभीर
राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते समय पीरूलाल मोथलिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि भागीरथ मोथलिया की उपचार के दौरान उज्जैन जिले के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घायल अभिषेक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
खुशियां बदलीं मातम में, पुलिस जांच में जुटी
परिजनों के अनुसार पीरूलाल खेती-किसानी से जुड़े थे, जबकि भागीरथ मोथलिया मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। हादसे की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। जिस घर में गोद भराई की तैयारियां चल रही थीं, वहां शोक का माहौल बन गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Two brothers die road accident while traveling to family function ujjain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर रूप से घायल
Jun 19, 2026 | 02:41 PMमनिका बत्रा ने PM मोदी से लगाई गुहार, एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर उठाए सवाल
Jun 19, 2026 | 02:39 PMकोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
Jun 19, 2026 | 02:38 PMआगरा में रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या; 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Jun 19, 2026 | 02:34 PMयवतमाल में 11,605 महिलाओं के विकास का संकल्प, 538 बचत समूहों को मिला 22.90 करोड़ रुपये का ऋण
Jun 19, 2026 | 02:33 PMPakistan Storm: खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और तूफान ने मचाई भारी तबाही, 7 की मौत, प्रशासन फेल
Jun 19, 2026 | 02:32 PM‘तुम पागल हो…’ लेबनान पर अटैक के बाद भड़का अमेरिका, US-ईरान डील पर बढ़ा तनाव
Jun 19, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM














