

Manika Batra Appeals To PM Modi: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियन गेम्स 2026 के लिए घोषित महिला टीम में चयन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्हें मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। मनिका ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने चयन मानदंडों की पारदर्शिता और पिछले चयन मामलों से तुलना करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
मनिका का कहना है कि वे वर्तमान में भारत की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल हैं और विश्व रैंकिंग में भी टॉप-50 के करीब हैं। उनके अनुसार चयन मानदंडों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे असंतोष पैदा हुआ है।
मनिका बत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने चयन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा और दस्तावेजी स्पष्टीकरण की मांग की है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले एशियन गेम्स में कुछ खिलाड़ियों को रैंकिंग के बावजूद मौका मिला था, जबकि इस बार उनके मामले में ऐसा नहीं किया गया।
टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने चयन प्रक्रिया को 2023 की नीति के अनुसार बताया है। फेडरेशन के अनुसार चयन में 50 प्रतिशत वेटेज राष्ट्रीय रैंकिंग, 40 प्रतिशत वर्ल्ड रैंकिंग और 10 प्रतिशत चयन समिति के विवेक को दिया गया है। TTFI का कहना है कि लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई, जिसके आधार पर टीम का चयन किया गया है।
बता दें कि, मनिका बत्रा भारत की सबसे सफल महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है और लंबे समय से भारतीय टीम की अहम सदस्य रही हैं।