उज्जैन: पशु चोरी के साथ जहरीली शराब की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7.57 लाख का मशरूका जब्त

Ujjain Crime News: भाटपचलाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो भैंसें, 70 लीटर अवैध जहरीली शराब और लोडिंग वाहन सहित 7.57 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
Ujjain News-Cattle Theft-Buffalo Theft-Illegal Liquor-Poisonous Liquor-Police Action-Ujjain Crime-MP News
पुलिस ने किया खुलासा (फोटो सोर्स:नवभारत)
Updated on

Ujjain Police Action: उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना पुलिस ने पशु चोरी और अवैध जहरीली शराब की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई दो भैंसें, 70 लीटर मानव जीवन के लिए हानिकारक अवैध शराब तथा घटना में प्रयुक्त महिंद्रा लोडिंग वाहन जब्त किया गया है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह और एसडीओपी बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में की गई।

मामले की शुरुआत तब हुई जब फरियादी ने थाना भाटपचलाना में अपनी दो भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान सूचना मिली कि चोरी की गई भैंसों को एक महिंद्रा लोडिंग वाहन में ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया और उसकी तलाशी ली।

वाहन से मिली चोरी की भैंसें और 70 लीटर जहरीली शराब

वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को चोरी की गई दोनों भैंसें सुरक्षित मिलीं। इसके साथ ही वाहन में 70 लीटर अवैध जहरीली शराब भी बरामद हुई, जिसे मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक बताया गया है। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और भैंसों, शराब तथा वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी और अवैध शराब तस्करी, दोनों गतिविधियों में शामिल थे।

यह भी पढ़ें:

आरोपियों को भेजा जेल, जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल (26 वर्ष) और उज्जर (32 वर्ष), निवासी ग्राम बहेड़ा, थाना महिदपुर रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु चोरी और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं है और वे पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।

https://youtu.be/Fv4T3Bqoov8?si=V-oGxL6vgqfvZrJw

Navbharat Live
navbharatlive.com