-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain Mp Anil Firojiya Transfer License Policy Notice 2025 Posted Outside The Office
‘ना ट्रांसफर की सिफारिश, ना शस्त्र लाइसेंस की बात’, सांसद फिरोजिया के ऑफिस पर चस्पा हुआ खास नोटिस
- Written By: सौरभ शर्मा
मध्य प्रदेश के उज्जैन-आलोट क्षेत्र सांसद अनिल फिरोजिया ने सेठी नगर स्थित अपने कार्यालय पर नोटिस लगा दिया है कि कृपया ट्रांसफर और हथियार बनवाने के लिए कोई उनसे संपर्क न करे। इस कदम के पीछे सिफारिशों की लाइन लगना वजह बताई।

मध्य प्रदेश के उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया (फोटो- सोशल मीडिया)
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन-आलोट क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने आम लोगों की दिलचस्पी के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अपने उज्जैन स्थित कार्यालय पर उन्होंने साफ-साफ दो पर्चे चस्पा करवा दिए हैं जिनमें लिखा है कि ट्रांसफर और शस्त्र लाइसेंस के लिए उनसे संपर्क न करें। ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के लागू होने के बाद उनके पास सिफारिश के लिए लोगों की भीड़ बढ़ गई थी, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। लेकिन इसके पीछे की वजह सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश भी छिपा है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मध्य प्रदेश में ट्रांसफर नीति लागू होते ही उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया के सेठी नगर स्थित कार्यालय में अनुशंसा पत्र बनवाने वालों की कतारें लगने लगीं। रोजाना 10 से 20 लोग ट्रांसफर की सिफारिश कराने पहुंच रहे थे, जिसे देखते हुए उन्होंने स्पष्ट सूचना बोर्ड लगवा दिया कि ट्रांसफर की अनुशंसा के लिए उनसे संपर्क न करें। सांसद ने यह भी जोड़ा कि ट्रांसफर उनका काम नहीं है और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
शस्त्र लाइसेंस को लेकर भी पहले से सख्ती
अनिल फिरोजिया जब विधायक थे, तब से ही उन्होंने अपने कार्यालय पर एक सूचना चस्पा कर रखी थी कि शस्त्र लाइसेंस के लिए उनसे संपर्क न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रशासनिक विषय है और वह इसमें हस्तक्षेप नहीं करते। उनका मानना है कि यदि हर जनप्रतिनिधि अपनी सीमाएं तय करे तो लोगों की उम्मीदें भी यथार्थवादी रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
अल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
जनता की सुविधा के लिए उठाया गया कदम
फिरोजिया ने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय जनता को असुविधा से बचाने के लिए है। जब ट्रांसफर पॉलिसी जैसी व्यवस्थाएं समयबद्ध और नियमबद्ध होती हैं, तो नेताओं से सिफारिश की उम्मीद करना व्यर्थ है। उन्होंने यह संदेश भी दिया कि जनप्रतिनिधियों को अपनी भूमिका जनता की समस्याओं के समाधान में केंद्रित रखनी चाहिए, न कि प्रशासनिक आदेशों की सिफारिशों में।
Ujjain mp anil firojiya transfer license policy notice 2025 posted outside the office
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












