- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Twisha Sharma Case Update Ncw Demands Atr Within 7 Days
ट्विशा शर्मा केस: राष्ट्रीय महिला आयोग का भोपाल पुलिस को अल्टीमेटम! 7 दिन में मांगी ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’
Twisha Sharma Case Update: राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में भोपाल पुलिस से एटीआर मांगी है और जिला कोर्ट में शव को दिल्ली एम्स भेजने पर सुनवाई हुई है।
- Written By: सजल रघुवंशी

ट्विशा शर्मा केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
National Commission For Women Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हत्या के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि जांच, साक्ष्यों और रिपोर्ट्स के आधार पर यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग को या किसी अन्य पक्ष को शव के दोबारा पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं है।
इस मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस से सात दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) तलब की है।
आयोग ने पुलिस ने मांगी जानकारी
इसके साथ ही एफआईआर में लगाई गई धाराओं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी, पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक सबूतों पर की गई प्रगति की विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है। आयोग ने पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी या दबाव से सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भोपाल, मध्य प्रदेश में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु संबंधी अत्यंत गंभीर मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह के मात्र पाँच माह के भीतर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई।… pic.twitter.com/nsQOypyIb2 — NCW (@NCWIndia) May 20, 2026
भोपाल एम्स ने पुलिस से की बॉडी ले जाने की अपील
भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का शव पिछले एक सप्ताह से रखा हुआ है। अब बॉडी के डिकंपोज होने की आशंका को देखते हुए एम्स प्रशासन ने पुलिस को बुलाया है। अस्पताल अधिकारियों ने शव को जल्द से जल्द वहां से ले जाने की अपील की है और कहा है कि इसे तुरंत आगे की प्रक्रिया के लिए स्थानांतरित किया जाए।
दूसरे पोस्टमार्टम की कोर्ट में रखी मांग
ट्विशा शर्मा के शव के दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर भोपाल जिला कोर्ट की जज अनुदिता गुप्ता की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में ट्विशा का परिवार और पुलिस दोनों पक्ष अदालत में उपस्थित हुए। पुलिस की ओर से दोबारा पोस्टमार्टम कराने के समर्थन में आवेदन प्रस्तुत किया गया, साथ ही शव को दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की भी मांग की गई।
Twisha sharma case update ncw demands atr within 7 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













