-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Mp Student Union Elections Inder Singh Parmar Decision Soon
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Inder Singh Parmar Statement: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव पर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट के आदेश पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार- सरकार अदालत के निर्देशों का सम्मान करती है।

मंत्री इंदर सिंह परमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Inder Singh Parmar On Student Union Elections: मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनावों को लेकर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद प्रदेश की राजनीति और शैक्षणिक जगत में हलचल तेज हो गई है। इंदौर पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
इंदर सिंह परमार ने साफ कहा कि राज्य सरकार अदालत के निर्देशों का पूरा सम्मान करती है और इस संबंध में जल्द ही उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सभी कानूनी और प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।
हाईकोर्ट के आदेश का किया जा रहा अध्ययन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग हाईकोर्ट के आदेश का गहन अध्ययन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। सरकार अदालत के निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगी। मंत्री ने कहा कि विभाग सभी कानूनी प्रावधानों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा करने के बाद अंतिम निर्णय लेगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
MP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
सितंबर अंत तक चुनाव कराने के दिए हैं निर्देश
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर और जबलपुर पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2026 के अंत तक छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। याचिका में कहा गया था कि वर्ष 2017 के बाद से प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर नहीं मिल रहा है और छात्र नेतृत्व के विकास पर भी असर पड़ा है।
छात्र संगठनों की बढ़ी उम्मीदें, सरकार के फैसले का इंतजार
उच्च शिक्षा मंत्री के बयान के बाद प्रदेश भर के विभिन्न छात्र संगठनों में उत्साह का माहौल है। छात्र नेताओं का मानना है कि यदि सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित करती है तो वर्षों से लंबित लोकतांत्रिक प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
फिलहाल सभी की निगाहें राज्य सरकार के अंतिम निर्णय और छात्र संघ चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार इस विषय पर महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को छात्र प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा।
Mp student union elections inder singh parmar decision soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM













