-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Temple Celebrates Independence Day On August 11
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Fascinating Story Of Ujjain Temple: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 15 नहीं, 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत अंग्रेजी तारीख नहीं।

उज्जैन का यह मंदिर 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस ( सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
Ujjain Temple Celebrates Independence August 11: देशभर में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रसिद्ध बड़े गणेश मंदिर में इस बार आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी वजह मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसके अनुसार राष्ट्रीय पर्व अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के बजाय उस वैदिक तिथि पर मनाए जाते हैं, जिस दिन संबंधित ऐतिहासिक घटना घटी थी।
मंदिर के पुजारी एवं ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास ने बताया कि भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी। उस दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि थी। वर्ष 2026 में यही तिथि 11 अगस्त को पड़ रही है, इसलिए मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन इसी दिन किया जाएगा।
11 अगस्त को मंदिर में होगा विशेष आयोजन
इस अवसर पर सुबह भगवान बड़े गणेश का विशेष अभिषेक और पूजन होगा। इसके बाद गणपति स्तोत्र का सहस्र पाठ, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और भारत माता का पूजन किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन भी होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
विभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
गणतंत्र दिवस भी तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा
पं. अक्षत व्यास ने बताया कि बड़े गणेश मंदिर में केवल स्वतंत्रता दिवस ही नहीं, बल्कि गणतंत्र दिवस, हिंदी दिवस और कई महापुरुषों की जयंती भी उनकी मूल वैदिक तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उनका मानना है कि भारतीय संस्कृति में तिथि का विशेष महत्व है और इसी परंपरा को आज भी मंदिर में जीवंत रखा गया है।
आजादी की लड़ाई में मंदिर ने निभाई थी अहम भूमिका
पं. अक्षत व्यास ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय बड़े गणेश मंदिर परिसर में एक गुरुकुल संचालित होता था। उस दौर में कई क्रांतिकारियों को यहां गुप्त रूप से सहयोग भी मिला। मंदिर परिसर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र भी स्थापित किए गए थे, जो देशभक्ति और बलिदान की उस विरासत की याद दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि इस परंपरा का उद्देश्य केवल राष्ट्रीय पर्व मनाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नई पीढ़ी तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना भी है।
Ujjain temple celebrates independence day on august 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












