अर्पित पाण्डेय
अर्पित पाण्डेय रीवा में मध्य प्रदेश शासन से जिला स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार हैं, विगत 10 वर्षों से चल रही पत्रकारिता में इन्होंने रीवा के लोकल समाचार समूहों के साथ ही प्रदेश और देश के बड़े समाचार समूहों में अपनी सेवाएं दी है, अर्पित पाण्डेय ने न्यूज 18 मध्य प्रदेश और राजस्थान पत्रिका में कार्य करते हुए खबरों के संकलन, और संपादन की बारीकियों पर विशेष कार्य किया है जिससे इन्हें सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में हो रही किसी भी घटनाक्रम पर बड़ी अच्छी समझ है, कोई भी समाचार किस प्रकार से प्रभावी बनाया जा सकता है या फिर समाज में उसका क्या प्रभाव होगा इस पर वह काम करने में माहिर है।