-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sehore »
- Sehore Asha Workers Protest Over Unpaid Salaries Chakka Jam At Collectorate
सीहोर में वेतन न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम; पुराना बस स्टैंड ठप
- Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
ASHA Workers Chakka Jam: सीहोर में फूटा आशा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, कलेक्टॉरेट के सामने सड़क पर किया चक्का जाम, भोपाल-इंदौर पुराना मार्ग ठप, नियमित मानदेय की उठाई मांग।

आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा (सोर्स- सोशल मीडिया)
ASHA Workers Protest In Sehore: अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण न होने से नाराज सीहोर की आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लामबंद होकर पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर पुराने मार्ग पर कलेक्टोरेट के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।
इस अचानक किए गए चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पुराना बस स्टैंड रोड पूरी तरह ठप हो गया और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
24 घंटे काम, फिर भी वेतन का अता-पता नहीं
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने प्रशासन और शासन की व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आवाज मुखर की। उन्होंने कहा कि हमारा मानदेय अभी तक नहीं आया है, जिससे हम सभी कार्यकर्ता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और बेहद परेशान हैं। हमसे दिन-रात 24-24 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन शासन स्तर पर हमारी कोई सुध लेने वाला नहीं है। हमें अपने भविष्य की चिंता सता रही है कि आखिर कब हमारी इन बुनियादी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
MP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
इंदौर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
जबलपुर केंद्रीय जेल में शिलान्यास; स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा ‘बाबूजी’ की स्मृति में बनेगा भव्य सभा भवन
अस्पताल के बाहर भी गूंजी नारेबाजी, पुलिस बल रहा तैनात
प्रदर्शन के दौरान कलेक्टोरेट मार्ग के साथ-साथ ‘वेदांता हार्ट केयर हॉस्पिटल’ के सामने का नजारा भी पूरी तरह बदला नजर आया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों की तादाद में बैंगनी रंग की साड़ी पहने आशा कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने-बुझाने और बंद पड़े यातायात को सुचारू कराने का लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।
यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: भाजपा से नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी मजबूत, कांग्रेस शोभा भारती पर खेल सकती है सहानुभूति कार्ड
मांगें पूरी होने तक आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता और समय पर नियमित मानदेय की गारंटी नहीं मिलती, उनका यह विरोध प्रदर्शन थमेगा नहीं। आने वाले दिनों में वे अपने इस आंदोलन को और उग्र करते हुए अलग-अलग रूपों में प्रदर्शन जारी रखेंगी।
Sehore asha workers protest over unpaid salaries chakka jam at collectorate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विकास के अपच के कारण शिंदे पड़ गए बीमार… फिर भड़के संजय राउत, बोले- सीएम खुद जाकर देखें मिसिंग लिंक का हाल
Jul 06, 2026 | 03:51 PMसीहोर में वेतन न मिलने से आशा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम; पुराना बस स्टैंड ठप
Jul 06, 2026 | 03:51 PMप्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
Jul 06, 2026 | 03:50 PMठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप
Jul 06, 2026 | 03:39 PMदिल्ली-पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के इशारे पर पेट्रोल बम से हमले की थी तैयारी, 6 संदिग्ध गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 03:31 PMAnger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
Jul 06, 2026 | 03:28 PMदिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जिमखाना क्लब मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Jul 06, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर भाजपा का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 03:20 PM
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Jul 06, 2026 | 02:43 PM
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM














