प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक

China Nuclear Missile Test: चीन ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का प्रशांत महासागर में परीक्षण किया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस पर कड़ी चिंता जताई है।
China demonstrates its power in the Pacific Ocean, successfully tests a nuclear missile; Australia calls it dangerous.
मिसाइल परीक्षण का प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-AI)
Updated on

Pacific Ocean Ballistic Missile: चीन ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइल का प्रशांत महासागर में सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण सोमवार दोपहर 12:01 बजे किया गया। चीन ने बताया कि परमाणु संचालित पनडुब्बी से इसे लॉन्च किया गया है। मिसाइल ने सटीकता से लक्ष्य पर निशाना लगाया है। चीनी नौसेना के अनुसार, लंबी दूरी तक मार करने मे सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल को एक डमी वॉरहेड में लगाया गया था। चीन ने इसे नियमित सैन्य प्रशिक्षण का हिस्सा बताया है।

चीन द्वारा किए मिसाइल परीक्षण का कई ताकतवर देशों ने जमकर विरोध किया और चिंता व्यक्त की। मीडिया एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, यह परीक्षण सोमवार दोपहर करीब 12 बजे किया गया।

इन दो देशों ने जताया विरोध

चीन द्वारा प्रशांत महासागर में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने पर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने इसकी कड़ी आलोचना की है। न्यूजीलैंड सरकार ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षण की जानकारी उसे महज कुछ घंटे पहले ही दी गई थी। न्यूजीलैंड का कहना है कि चीन ने यह परीक्षण दक्षिण प्रशांत महासागर के उस हिस्से में किया जोकि परमाणु मुक्त क्षेत्र घोषित है।

परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र में हुआ परीक्षण

बता दें, दक्षिण प्रशांत महासागर का यह हिस्सा वर्ष में 1986 की रारोटोंगा संधि के तहत परमाणु-मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया था। यह संधि (Treaty of Rarotonga) एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है। यह दक्षिण प्रशांत क्षेत्र को परमाणु हथियार मुक्त क्षेत्र बनाता है। 6 अगस्त, 1985 को कुक द्वीप समूह की राजधानी रारोटोंगा में इस संधि पर हस्ताक्षर किया गया था। 11 दिसंबर, 1986 को यह संधि लागू हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने माना खतरनाक गतिविधि

चीन ने यह परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया के फिजी के साथ रक्षा समझौते साइन करने के ठीक कुछ ही घंटे बाद किया गया। ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने चीन के मिसाइल परीक्षण पर प्रतिक्रिया दी। फिजी में संवाददाताओं बातचीत के दौरान विदेश मंत्री ने कहा कि हमने ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया, क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों को खतरनाक मानता है।

चीन ने दिया ये तर्क

इससे पहले भी चीन प्रशांत महासागर में करीब दो वर्ष पहले मिसाइल परीक्षण कर चुका है। उस समय मिसाइल डमी हथियार से लैस थी। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना ने सोमवार को एक पनडुब्बी के जरिए रणनीतिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने कहा कि परीक्षण प्रक्षेपण वार्षिक प्रशिक्षण की एक नियमित व्यवस्था है, और चीनी पक्ष ने संबंधित देशों को पहले ही सूचित कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com