दिल्ली-पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: ISI के इशारे पर पेट्रोल बम से हमले की थी तैयारी, 6 संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi Terror Module: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिल्ली-पंजाब से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनसे हथियार और पेट्रोल बम बरामद हुए।
delhi terror module
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

Delhi Terror Module Busted: दिल्ली पुलिस को आतंकियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह और संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।

एक साथ दो मॉड्यूल का भांडाफोड़

दिल्ली पुल्स की स्पेशल सेल ने कार्रवाई के दौरान इस नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एजेंसियों के अनुसार, इनमें एक मॉड्यूल आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था, तो वहीं दूसरा अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कई पिस्टल और पेट्रोल बम भी बरामद किए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, मॉड्यूल के सदस्य देश में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और उन्हें फंडिंग कौन देता है, हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित साजिशों को लेकर जानकारी जुटा रही है।

एसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि इस मॉड्यूल से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा उनके निशाने पर कौन-कौन से टारगेट थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

आतंक के खिलाफ लगातार एक्शन

अससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी और उसके साथियों के कहने पर दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रहे थे। ये नंबर उनके पाकिस्तानी हैंडलरों ने उपलब्ध कराए थे। इनके खिलाफ संबंधित धाराओं के में एफआईआर दर्ज की गई है।

पंजाब के रहने वाले आरोपियों के नाम शुभदीप सिंह उर्फ ​​विशाल (23), गुरजंट सिंह उर्फ ​​ऋषि, साजन सिंह उर्फ ​​हनी (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 1 जिगाना पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com