- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Scam In Ujjains Mahakal Temple Illegal Collection Was Being Done In The Name Of Vip Darshan
उज्जैन के महाकाल मंदिर में घोटाला! VIP दर्शन के नाम पर हो रही थी अवैध वसूली
मध्य प्रदेश में स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर लाखों रुपयों के लेनदेन की खबर सामने आई है। इस मामले में मंदिर के 2 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनका मोबाइल जब्त किया गया है।
- Written By: शिवानी मिश्रा

महाकाल मंदिर (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया )
उज्जैन: मध्य प्रदेश में स्थित महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर लाखों रुपयों के लेनदेन की खबर सामने आई है। इस मामले में मंदिर के 2 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनका मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस को उनके पास से लाखों रुपये के लेन-देन के रिकॉर्ड मिले हैं। ये रुपये भक्तों से नंदी हॉल और महाकाल की चौखट के दर्शन कराने के नाम पर लिए गए। इसके साथ ही उनके मोबाइल नंबरों के साथ उनके परिजनों के खातों में लाखों के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की विवेचना में जुटी हुई है और एक बड़े खुलासे की बात कह रही है। प्रोटोकॉल दर्शन के नाम पर यूपी और गुजरात सहित अन्य स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं से 1100 से 2000 रुपये तक वसूल किए जा रहे थे।
इसके साथ ही उज्जैन कलेक्टर यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे, और उन्होंने पाया था कि यहां श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन के नाम पर पुरोहित 1100 और 2100 रुपये ले रहे हैं। मामले में पुरोहित और पुरोहित प्रतिनिधि के साथ 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। मंदिर के सफाई प्रभारी विनोद चौकसे और सभा मंडप प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के बैंक खातों की जांच की गई, जिसमें लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए। ये राशि मंदिर में सेवा के दौरान अवैध रूप से वसूली गई थी। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ महाकाल थाने में धारा 318 (4) 316 (2) में केस दर्ज कर लिया हैं।
मध्य प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर: 19 मार्च से शुरू होगी माता महाकाली की जत्रा, मेयर संगीता खांडेकर ने लिया तैयारियों का जायजा
Madhya Pradesh: महाकाल मंदिर की संपत्ति पर उठा सवाल, यहां जानिए कितने मालामाल हैं बाबा महाकाल
महाकाल मंदिर में कब मनाई जाएगी होली? दरबार ने दूर किया चंद्र ग्रहण वाला कन्फ्यूजन, आप भी जान लीजिए सही तिथि
महाकाल दर्शन के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू, जानिए बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी
महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन
बता दें कि महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल दर्शन के तहत जनप्रतिनिधियों और अन्य वीआईपी भक्तों को नंदी हॉल तक जाने की अनुमति मंदिर कार्यालय से दी जाती है। सामान्य दर्शनार्थियों को 250 रुपये की रसीद के माध्यम से बिना लाइन दर्शन की सुविधा मिलती है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाकर मंदिर के कर्मचारी ठगी को अंजाम देते थे। कर्मचारी पहले भक्तों को नंदी हॉल से विशेष दर्शन और जल चढ़ाने का झांसा देकर पुजारी और पुरोहित से मिलवाते थे।
हलांकि प्रत्येक भक्त से 1100 से लेकर 2100 रुपये तक वसूले जाते थे। यह राशि, जो मंदिर समिति को जानी चाहिए थी, इसे कर्मचारी खुद हड़प लिया करते थे। पुरोहित के प्रतिनिधि राजेश भट्ट ने भी 3,300 रुपये की अवैध वसूली की है, और नंदी मंडपम में तैनात सुरक्षाकर्मी विकास, संदीप, करण और कन्हैया के भी इस ठगी में शामिल होने की जानकारी मिली है।
Scam in ujjains mahakal temple illegal collection was being done in the name of vip darshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














