- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Pm Modi Will Lay The Foundation Stone Of Ken Betwa River Linking National Project In Madhya Pradesh Today
PM मोदी आज केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे, देंगे ₹44 हजार करोड़ की सौगात
- Written By: अमन उपाध्याय
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है।

PM मोदी आज मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की रखेंगे फोटो ( सोर्सः सोशल मीडिया )
भोपालः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
प्रधानमंत्री इसके लिए बुधवार को दोपहर 12.10 बजे खजुराहो पहुंचेंगे, जहां खजुराहो के मेला मैदान पर होने वाले आयोजन में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी उपस्थित रहेंगे। परियोजना के मूर्तरूप लेने पर बुंदेलखंड को जल संकट से छुटकारा मिलेगा, रोजगार के लिए हो रहे पलायन पर भी रोक लगेगी।
बता दें कि केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना देश में भूमिगत दाब युक्त पाइप सिंचाई प्रणाली अपनाने वाली सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और यूपी के करीब 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, यह योजना जल विद्युत परियोजनाओं की मदद से हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान भी देगी।
सम्बंधित ख़बरें
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली
35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेटी है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
देश की अन्य नवीनतम ख़बरों से ख़बरदार रहने के लिए यहां क्लिक करें
44,605 करोड़ की परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचा व 2.13 किलोमीटर लंबाई के दौधन बांध और दो टनल का निर्माण कर बांध में 2,853 मिलियन घनमीटर जल का भंडारण किया जाएगा।
पहली फ्लोटिंग सौर परियोजना की शुरूआत
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। यह देश की पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना है। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के सरकार के मिशन में योगदान देगी। यह जल वाष्पीकरण को कम करके जल संरक्षण में भी मदद करेगी
अटल जी की स्मृति में टिकट और सिक्का होगा जारी
पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन भी करेंगे। । ये भवन स्थानीय स्तर पर सुशासन के लिए ग्राम पंचायतों के कार्य और जिम्मेदारियों के व्यावहारिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नदियों को जोड़ने का सपना अटल का विजन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि बाढ़ और सूखे की समस्या को दूर करने के लिए देश की नदियों को जोड़ा जाए। 2002 में उनकी सरकार ने इस दिशा में काम शुरू किया था, लेकिन बाद में यह योजना रुक गई। 2021 में मोदी सरकार ने इस सपने को आगे बढ़ाया। 22 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने केन-बेतवा परियोजना के लिए त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। यह परियोजना नदियों को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वाजपेयी जी के सपने को साकार करने की ओर बढ़ रही है।
Pm modi will lay the foundation stone of ken betwa river linking national project in madhya pradesh today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













