- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Narmadapuram »
- Narmadapuram Wheat Theft Gang Busted Police Arrest 6 Accused
नर्मदापुरम में वेयरहाउस का शटर तोड़कर लाखों का गेहूं चोरी, CCTV फुटेज ने आरोपियों को पहुंचाया जेल
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Wheat Theft Gang Busted: नर्मदापुरम में वेयरहाउस से लाखों रुपए का गेहूं चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा है, जबकि 2 फरार हैं।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Narmadapuram Wheat Theft Case: नर्मदापुरम जिले में लाखों रुपए के गेहूं चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस गैंग के दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, मोबाइल फोन और नगदी सहित करीब 6 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया है।
मामला कुलामड़ी बायपास स्थित शिवम वेयरहाउस का है, जहां से 65 कट्टे गेहूं चोरी होने की शिकायत थाना देहात में दर्ज कराई गई थी। फरियादी मनीष नवलानी ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने वेयरहाउस से बड़ी मात्रा में गेहूं चोरी कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के साथ करीब 200 CCTV फुटेज खंगाले।
पूछताछ में हुआ गिरोह का खुलासा
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जुमेराती निवासी शुभम मालवीय पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित सिंह सोलंकी, अरुण मालवीय, विक्रम बरखने, राहुल कटारिया, सुनील कीर और शुभम मालवीय को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
MP:निगम-मंडलों में अब परफॉर्मेंस की परीक्षा, हर 6 महीने देनी होगी रिपोर्ट, 3 बार चेतावनी के बाद करेंगे बाहर
राज्यसभा चुनाव: मप्र में ‘क्रॉस वोटिंग’ का डर, विधायकों को हैदराबाद या बेंगलुरु भेजने की तैयारी में कांग्रेस
MP Rajya Sabha Election: महेश केवट पर भाजपा का बड़ा दांव, राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोचक
मानसून से पहले ही मेहरबान हुआ मौसम, मध्य प्रदेश में जून के शुरुआती दिनों में सामान्य से 65% ज्यादा बारिश
वारदात से पहले की थी वेयरहाउस की रेकी
सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अर्पित सोलंकी और अरुण मालवीय ने वारदात से पहले वेयरहाउस की रेकी की थी। आरोपियों ने रात के समय वेयरहाउस के पीछे का शटर तोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में 65 कट्टे गेहूं भर लिए और मौके से फरार हो गए। चोरी के बाद गेहूं को जुमेराती इलाके में एक घर में छिपाया गया, जहां बाद में उसे दूसरी बोरियों में भरकर अलग-अलग व्यापारियों को बेच दिया गया।
ये भी पढ़ें : इंदौर: अग्नि सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, महाराजा कॉम्प्लेक्स में मारा छापा, 25 अवैध LPG सिलेंडर जब्त
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 हजार 500 रुपए नकद, चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक, 5 मोबाइल फोन और लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Narmadapuram wheat theft gang busted police arrest 6 accused
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नेतन्याहू के हाथ में कुछ नहीं…’ इजरायल-ईरान जंग के बीच ट्रंप के सख्त तेवर, बोले- तेहरान से डील US करेगा
Jun 08, 2026 | 11:09 AMTMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा
Jun 08, 2026 | 11:08 AMMP:निगम-मंडलों में अब परफॉर्मेंस की परीक्षा, हर 6 महीने देनी होगी रिपोर्ट, 3 बार चेतावनी के बाद करेंगे बाहर
Jun 08, 2026 | 11:08 AMन भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
Jun 08, 2026 | 11:04 AMगड़चिरोली एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण विवाद: किसानों ने कहा- स्थायी समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
Jun 08, 2026 | 11:01 AMक्या है Monk Fruit? जीरो कैलोरी वाला यह स्वीटनर डायबिटीज मरीजों के लिए माना जाता है बेहतर विकल्प
Jun 08, 2026 | 10:59 AMनासिक TCS मामले में बड़ा खुलासा, पूछताछ में आरोपी ने कबूली नई बात; पुलिस को मिले अहम सुराग
Jun 08, 2026 | 10:56 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













