देवलापार और पवनी में चोरों का आतंक: 4 दिनों में 3 बड़ी चोरियों से मचा हड़कंप, व्यापारियों में दहशत का माहौल

Nagpur Crime News: देवलापार थाना क्षेत्र के देवलापार और पवनी गांवों में चोरों ने 4 दिनों में 3 दुकानों को निशाना बनाया। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय व्यापारियों में भारी दहशत है।
Three major thefts within four days in Devlapar and Pawni villages have triggered widespread panic among local traders, posing a challenge to the police।
चोरों का आतंक (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Devlapar Theft Cases Electronics Shop: देवलापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवलापार और पवनी गावों में इन दिनों अज्ञात चोरों ने भारी उत्पाद मचा रखा है। पिछले चार दिनों के भीतर एक के बाद एक, लगातार तीन बड़ी चोरियों को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी है। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी दहशत और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। ताजा मामला 25 मई की रात पवनी क्षेत्र में सामने आया है, जहां चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को अपना निशाना बनाया।

इससे पहले देवलापार में एक किराना दुकान और एक रिसॉर्ट में भी लाखों की चोरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने पवनी के व्यवसायी विजय रामदास हरणे की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के शटर के ताले को भारी औजार से तोड़कर भीतर। प्रवेश किया।

दुकान से मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, अन्य समान और गल्ले में रखी नकदी सहित हजारों रुपये रूपये का माल चुराकर चोर फरार हो गए। चोर अपने साथ विजय हरणे का व्यक्तिगत यूज़ वाला फोन जिसमें 2 सिम लगी हुई थीं, भी ले भागे। सुबह जब हरणे को घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत ही इसकी जानकारी देवलापार पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही देवलापार पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुँच वहाँ का मुआयना किया। इस तरह लगातार हो चोरी की घटनाओं से पूरे परिसर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

4 दिन में 3 जगह हुई चोरी

चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, वे लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सबसे पहले चोरों ने 22 मई की रात देवलापार स्थित नरेश जैन की किराना दुकान के शटर के दोनों ताले तोड़े। चोरों ने दुकान से तेल के टिन सहित हजारों रुपये का किराना सामान और नकदी ले उड़े इसी तरह अन्य वारदातों को मिलाकर चार दिन में तीन स्थानों पर चोरों ने धाबा बोलकर नकदी सहित अन्य माल ले भागे। मामलों की - जांच पुलिस कर रही है

Navbharat Live
navbharatlive.com